Raksha Bandhan: त्योहार कोई भी हो, उत्साह पहले से ही शुरू हो जाता है। रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त 2025 यानि आज के दिन मनाई जाएगी, जिसके लिए बहनें अपने भाई के लिए राखी और अपने लिए कपड़ों की खरीदारी शुरू कर चुकी हैं। इसके साथ ही कुछ बहनें राखी की थाली डेकोरेट करने के लिए सामान भी खरीद चुकी हैं। अगर आप भी उन बहनों में से हैं जिन्हें राखी की थाली सजाने का बहुत शौक है और हर साल अलग-अलग तरीके से थाली सजाती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे आइडियाज जिन्हें आप भी अपना सकती हैं। इसके साथ ही अगर आपको समय नहीं मिला तो आज के दिन ही आप लास्ट मिनट पर सुंदर सी राखी की थाल तैयार कर सकती हैं।
ऑर्गेनिक डेकोरेशन
आप चाहें तो राखी की थाली को ऑर्गेनिक तरीके से सजा सकती हैं। असली फूलों को तोड़कर थाली में चिपका सकती हैं। बड़े फूलों को थाली के किनारे पर चिपका के बीच में दिया, रोली और अच्छत की जगह बना सकती हैं। इससे आपकी थाली फूलों की तरह सुंदर और नैचुरल दिखेगी।
प्रिंटेड कागज या वेलवेट का उपयोग
थाली के बेस को सजाने के लिए आप प्रिंटेड कागज या वेलवेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे थाली को रिच और आकर्षक लुक मिलेगा। इसके साथ ही फिर इसमें आप मिठाई, रोली, अच्छत की जगह बना सकती हैं।
रिबन और गोटे से सजाएं
रिबन और गोटे का उपयोग कर आप थाली को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं। आप थाली के किनारों पर इनका इस्तेमाल करें जिससे एक ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक मिलेगा। इसके साथ ही आप चाहें तो गोटे से ही रोली, मिठाई, अच्छत का स्टैंड बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: इस रक्षाबंधन अपनी भाभी को दें लुम्बा राखी की ये 5 ट्रेंडिंग डिजाइन्स, सब करेंगी तारीफ
पोम-पोम डेकोरेशन
रंग-बिरंगे पोम-पोम आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। आप इन्हें थाली के चारों ओर लगाकर एक यूनिक और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इसके साथ ही यह काफी साइज के आते हैं आप इनको हिसाब से उपयोग कर सकते हैं।
आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल
जैसे असली फूल सुंदर लगते हैं, वैसे ही आर्टिफिशियल फूल भी थाली की शोभा बढ़ा सकते हैं। तो अगर आप चाहें तो थाल को गोटा-पट्टी के साथ नकली फूलों को जोड़कर थाली को सजा सकते हैं।
पीले कपड़े और मोतियों से सजावट
आप थाली को चमकीले पीले कपड़े और सफेद मोतियों से भी सजा सकती हैं। इससे थाली बेहद आकर्षक लगेगी और लोग जरूर पूछेंगे कि यह कहां से खरीदी।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Decor: सेल्फी हो या फैमिली फोटो, इस बार रक्षाबंधन पर घर ऐसे सजाएं कि सब कहें WOW
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
13 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
15 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
21 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines