Raksha Bandhan Mehndi Designs 2025: इस बार राखी का त्यौहार 9 अगस्त 2025 यानि कल के दिन मनाया जाएगा। एक ऐसा खास त्योहार है जब बहनें अपने भाइयों के लिए प्यार और दुआओं से भरी राखी बांधती हैं। इस दिन हर लड़की और महिला चाहती है कि वह सबसे सुंदर और सजी-धजी दिखे। इसके लिए वे पहले से ही शॉपिंग शुरू कर देती हैं ताकि त्योहार में कोई कमी न रह जाए। ऐसे में मेहंदी लगवाना भी एक अहम हिस्सा होता है। अगर आप इस रक्षाबंधन कुछ नया और तारीफ पाने वाला लुक चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ खास मेहंदी डिजाइन्स के बारे में। चाहे आप ऑफिस जाने वाली वर्किंग वुमन हों या घर पर रहने वाली होममेकर ये डिजाइन्स सभी के लिए परफेक्ट हैं।
फिंगर टिप्स डिजाइन
ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिन्हें थीम या अवसर के अनुसार मेहंदी लगाना पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो यह फिंगर टिप्स डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकती है। इसमें आप उंगलियों की टिप्स पर राखी या फ्लोरल डिजाइन बना सकती हैं जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है।
कंगन मेहंदी डिजाइन
अगर आपको भराव वाली और ट्रेंडी मेहंदी पसंद है तो यह कंगन डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हाथ पर थोड़े-थोड़े गैप के साथ कड़े के लुक में डिजाइन बनाई जाती है, जो बिल्कुल कंगन जैसा लुक देती है।
बेल मेहंदी डिजाइन
बहुत सी महिलाएं हल्की और सिंपल मेहंदी पसंद करती हैं। उनके लिए बेल डिजाइन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आप बेल के साथ राखी के डिजाइन का भी टच दे सकती हैं जिससे यह और भी खास लगती है।
ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन
अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं तो यह डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें हथेली के बीच में एक लड़की को राखी बांधते हुए दर्शाया जा सकता है और आस-पास ‘हैप्पी रक्षाबंधन’ भी लिखा जा सकता है। यह हल्की और जल्दी बनने वाली डिजाइन है। जो आप आसानी से बना सकते हैं।
राखी मेहंदी डिजाइन
आप चाहें तो सिर्फ राखी की डिजाइन ही हथेली में बनवा सकती हैं। इसके साथ कलाई पर ब्रेसलेट स्टाइल में कोई सुंदर पैटर्न बनवाया जा सकता है। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट लुक देती है।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej Mehndi Design : हरियाली तीज में निखरेगा आपका सौंदर्य, बस लगाएं ये लेटेस्ट ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
संबंधित खबरें
मां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
38 mins agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
16 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
20 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
23 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines