Raksha Bandhan Famous Market: ऐसे कई लोग हैं जो इस सोच में रहते हैं कि आखिर शॉपिंग करें कहां से। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं जो सोच रहे हैं कि रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए कौन सा बाजार सही रहेगा तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। दिल्ली में ऐसे तो बहुत सी प्रसिद्ध बाजार हैं जहां आप रक्षाबंधन के लिए बेहतरीन राखियां, गिफ्ट्स और ब्रांडेड कपड़े एक ही जगह पर पा सकते हैं। लेकिन अगर आप कुछ बजट के मुताबिक राखियां देखना चाहते हैं, इसके साथ ही गिफ्ट्स के लिए कई सारे ऑप्शन चाहते हैं तो यह मार्केट आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। यहां आपको हर बजट के अनुसार चीजें मिल जाएंगी। आइए जानते हैं कि दिल्ली की कौन-सी मार्केट आपके लिए परफेक्ट है।
लाल क्वार्टर मार्केट
यह मार्केट ईस्ट दिल्ली के कृष्णा नगर में स्थित है, जिसे मिनी सरोजिनी नगर नाम से भी जाना जाता है। इस मार्केट में आपको कई तरह की राखियां मिल जाएंगी। इसके साथ ही इस मार्केट में बहुत सी गिफ्टिंग ऑप्शन भी हैं। अगर आप राखी की शॉपिंग के लिए यहां आने की सोच रहे हैं तो आप अपनी लिस्ट रेडी कर लें। इसके साथ ही आप चाहें तो इस मार्केट की फेमस मिठाई की दुकानों से मिठाई की बुकिंग भी करा सकते हैं।
चांदनी चौक
दिल्ली की काफी मशहूर मार्केट में से एक चांदनी चौक मार्केट सिर्फ शादी के कपड़ों के लिए ही फेमस नहीं है, यहां हर त्योहार में अलग सी रौनक होती है। अगर आप चाहें तो शादी की शॉपिंग के लिए इस जगह का चुनाव जरूर कर सकते हैं। इसके साथ ही इस मार्केट में आपको कपड़े, गिफ्ट्स, डिजाइनर राखी, हैम्पर्स जैसे कई ऑप्शन्स मिल सकते हैं। आप इस मार्केट में अपने घर-परिवार के साथ आकर न सिर्फ शॉपिंग का बल्कि खाने-पीने का भी मजा ले सकते हैं।
करोल बाग मार्केट
शादी की शॉपिंग से लेकर फुटवियर और कॉस्मेटिक तक यह मार्केट सभी बाजारों में कम नहीं है। अगर आप भी इस राखी कुछ अलग पहनना या गिफ्ट देना सोच रहे हैं तो आप इस मार्केट में आने का सोच सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं। यह काफी फेमस मार्केटों में से एक है।
लाजपत नगर
लाजपत नगर मार्केट बहुत ही अच्छी मार्केट है जहां आपको राखी की कई सारी वैरायटी मिल सकती हैं। इसके साथ ही गिफ्ट्स के भी काफी ऑप्शन्स आपको मिल सकते हैं। चाहें बच्चों के लिए कुछ लेना हो या बड़ों के लिए, इस एक जगह में आपको सभी कुछ मिल सकता है।
सदर बाजार
यह दिल्ली की वह मार्केट है जहां आपको हर चीज काफी सस्ते में मिल जाएगी। चाहें राखी हो या कपड़े। आप चाहें तो यहां आ सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको डेकोर का शौक है तो आप इस मार्केट से घर सजाने का भी सामान ले सकते हैं। यहां आपको कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Trending Rakhi: क्या हर साल वही पुरानी राखी? इस बार ट्राय करें ये वायरल राखीयां
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
11 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
14 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
18 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines