Raksha Bandhan Gift Ideas: हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों से गिफ्ट मिलता है। क्यों न इस बार कुछ अलग किया जाए, बहनें इस साल अपने भाइयों को प्रेम दिखाने के लिए उन्हें भी कोई तोहफा दे सकती हैं। गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जो भाई के काम भी आए और हमेशा आपकी याद भी दिलाएं। यहां हम आपको गिफ्टिंग के लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज दे रहे हैं जो आपको और आपके भाई को जरूर पसंद आएंगे।
गिफ्ट में दे कुछ यूनिक
कॉफी मग
coffee mug
आप अपने भाई को अपनी और उसकी तस्वीर के प्रिंट वाला कॉफी मग दे सकती हैं। ऐसे मग्स का इस्तेमाल वो ऑफिस में या घर में आराम से कर सकते हैं। साथ ही ये एक यादगार तोहफा भी होगा।
गिफ्ट वाउचर
gift coupon
आजकल ऑनलाइन शॉपिंग करना हर कोई पसंद करता है, अगर इन साइट्स के कूपन मिल जाए तो उससे बढ़िया बात क्या होगी। आप अपने भाई को तोहफे में ये गिफ्ट कूपन दे सकती हैं। इनकी मदद से वे अपनी पसंद का कोई भी सामान खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बहनें अपने हाथों में लगाएं मेहंदी, ये हैं नए और ट्रेंडिंग डिजाइन
ईयरबड्स
earbuds
ईयरबड्स गिफ्टिंग के लिए अच्छा, यूजफुल और किफायती तोहफा है। आप ईयरबड्स ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। ये गाने सुनने के काम आएगा। अगर भाई को रील्स या ब्लॉगिंग का शौक है तो उसके लिए ये बड़े काम की चीज है।
ग्रूमिंग किट
grooming kit
अगर आपके भाई की उम्र इसे यूज करने की हो तो उनकी पसंद की चीजों का एक ग्रूमिंग किट बनाकर गिफ्ट करें। इसमें आप बॉडी से लेकर हेयर और स्किन केयर के प्रोडक्ट्स भी शामिल कर सकती हैं।
जिम मेंबरशिप
gym membership
हालांकि, ये थोड़ा महंगा हो सकता है लेकिन आप अपने भाई को कुछ समय जैसे छह महीने या 1 साल का जिम मेंबरशिप दे सकती है। यह उन भाइयों के लिए बेस्ट है जो फिटनेस फ्रिक रहते हैं।
जनरल नॉलेज बुक्स
books
अगर आपका भाई पढ़ाई करता है तो उसकी नॉलेज इंक्रीज करने के लिए आप जनरल नॉलेज की किताबें या फिर चाहे तो कुछ स्टोरी बुक्स दे सकती हैं। तोहफे में किताबें देने से आपके भाई के साथ-साथ और लोग भी इसको पढ़ सकेंगे।
वीडियो गेम्स
video games
भाई छोटा हो या बड़ा, हर लड़के को गेमिंग से प्यार होता है। इसलिए आप उसे बढ़िया और लेटेस्ट वीडियो गेम गिफ्ट कर सकती है। अगर समय मिले तो आप भी उसके साथ कभी-कभी इसका लुत्फ उठा सकती है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Hairstyle Ideas 2024: इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये सेलिब्रिटी हेयर स्टाइल, लगेंगी कमाल
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
14 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines