Rajma Chaat Recipe: सुबह के समय हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से पूरे दिन आप एनर्जेटिक रहते हैं। इसके अलावा अगर आप अपना वजन बढ़ाने या कम करने की कोशिश में हैं तो इसके लिए भी सुबह का पहला आहार बहुत जरूरी है। आप दिन में सबसे पहले क्या खाते हैं, वो आपकी पूरे दिन की डाइट को अच्छा या बेकार कर सकता है।
आज हम आपके लिए प्रोटीन युक्त चाट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे सुबह के समय नाश्ते के तौर पर खाया जा सकता है। आइए राजमा चाट की रेसिपी जानते हैं।
Rajma Chaat Recipe Ingredients in Hindi
- 2 कप उबले हुए राजमा
- 2 से 3 उबले हुए आलू
- 1/2 कप उबले हुए छोले
- हरी धनिया पत्ती कटी
- काली मिर्च पाउडर
- 2 प्याज
- 2-3 हरी मिर्च कटी
- टमाटर – 1
- 1 नींबू
- चाट मसाला
- काला नमक
- नमक (स्वादानुसार)
Rajma Chaat Recipe Making Method in Hindi
राजमा चाट बनाने के लिए आपको पहले राजमा और छोले को साफ करके रातभर भिगोने के लिए छोड़ना होगा, जिसके बाद सुबह आप इसका चाट बनाकर खा सकते हैं। अगली सुबह राजमा, छोले और आलू को कुकर में पानी डालकर उबाल लें। 4 से 5 सीटियां लगने के बाद ये सभी उबल जाएंगे। इन सबकों निकालकर ठंडा होने के लिए प्लेट में निकाल लें।
अब एक बाउल में प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को छोटा-छोटा काट लें। उलबे आलू को छिलकर कट कर लें। इसके बाद राजमा और छोले भी तोड़कर या साबुत आप बाउल में डाल सकते हैं। प्याज-टमाटर के साथ सबकों अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें चाट मसाला, काला नमक और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालें। इस तरह से प्रोटीन युक्त राजमा चाट रेसिपी तैयार हो जाएगी।
अब एक बड़े बर्तन में उबला राजमा, छोले और आलू के टुकड़े डालकर तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद चाट में बारीक कटे टमाटर और प्याज डालें और मिलाएं. अच्छी तरह से सभी चीजों को मिक्स करने के बाद कटी हरी मिर्च डालें. फिर चाटम मसाला, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक मिक्स कर दें. अब जरूरत के मुताबिक नींबू रस को राजमा चाट में डालकर मिला लें.
(Ultram)
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
28 mins agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
3 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
4 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
7 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines