Rajasthani Ram Pulao Recipe: आपने घर पर पुलाव खाया ही होगा, लेकिन इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसे स्वादिष्ट और लाजवाब पुलाव के बारे में बताएंगे; जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा. इस खास डिश का नाम राजस्थान की मशहूर राम पुलाव है, जिसे पहली बार खाने वाला हर शख्स इसका दीवाना हो जाता है. ये पुलाव घर में तैयार होने वाले आम पुलाव से एकदम अलग और ज्यादा स्वादिष्ट होता है. अगर आप भी इसके स्वाद का आनंद लेना चाहते है, तो आइए आपको घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं. अगर आपने पहले कभी पुलाव नहीं बनाया है, तो डरने की जरूरत नहीं है, हम आपको इस स्टोरी में आसान स्टेप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस डिश को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: चाय के साथ ट्राई करें हिमाचली कचौड़ी, घर में रखी इस दाल से बनाएं बेहद स्वादिष्ट स्नैक्स
जरूरी सामग्री
- 1-2 कप बासमती चावल
- 2-3 बड़े चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 इंच कद्दूकस अदरक
- 2 बड़ी इलायची
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 8-10 काली मिर्च
- 4 लौंग
- 2 बड़े चम्मच धनिया
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 1/4 चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
गट्टे के लिए
- 1 कप बेसन
- 2 चम्मच चना या मूंग दाल
- 2-3 बड़े चम्मच दही
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 1/4 चम्मच अजवाइन
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 500 ग्राम पानी
- स्वादानुसार नमक
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी राम पुलाव?
- सबसे पहले बासमती चावल और दाल को अच्छी तरह धो लें और करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- अब एक बर्तन में बेसन लें और उसमें दही, लाल मिर्च, गरम मसाला, अजवाइन, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला.
- तैयार आटे को 4 बराबर हिस्सों में बांटें. हर हिस्से को हाथों से लंबा और बेलनाकार आकार दे दें.
- अब एक बड़े बर्तन में करीब 500 ग्राम पानी गर्म करें और जब पानी उबलने लगे तो इसमें बेसन के रोल डाल दें और करीब 20 मिनट तक पकाएं.
- इस तरह आप पुलाव में पड़ने वाले गट्टे पकने लगेंगे. बाद में उन्हें पानी से निकालकर ठंडा करें. ठंडा होने पर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख दें.
- अब भीगे हुए चावल को कुकर में डालें और जरूरत के अनुसार पानी डालकर करीब 2 सीटी तक पकाएं.
- इस दौरान लौंग, बड़ी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी को हल्का दरदरा कूट लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा डालें और चटकने दें फिर बाकी खड़े मसाले डालकर हल्का भूनें.
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें. इसके बाद कटे हुए गट्टे कड़ाही में डाल दें.
- गट्टों में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि मसालों का स्वाद गट्टों में अच्छी तरह आ जाए.
- अब पके हुए चावल कड़ाही में डालें और गट्टों के साथ हल्के हाथ से मिलाएं. इसे कुछ मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
- गैस बंद कर दें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें, इस तरह गरमा-गर्म राजस्थानी पुलाव तैयार हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: गिलास से रोटी बनाने का ये देसी जुगाड़ देखा है? बिना आटा गूंथे बनती है आंध्र प्रदेश की यह डिब्बा
संबंधित खबरें
दाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
6 hrs agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
10 hrs agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
12 hrs agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
17 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoदशहरा पर अपनों को दें खुशियों की सौगात, भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश
1 day agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
1 day agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
1 day agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
1 day agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines