हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Mehndi Designs: बसंत पंचमी के दिन हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं राजस्थानी मेहंदी, यहां देखें डिजाइंस

Simple Rajasthani Mehndi Designs: बसंत पंचमी के दिन पीले कपड़े पहनने की परांपरा है. ऐसे में अगर आप अपनी पीली साड़ी के साथ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. यहां पर लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन साझा किए हैं.

विज्ञापन
हाथों में खूब जचेंगी राजस्थानी मेहंदी के ये डिजाइन.

Basant Panchami Mehndi Designs: भारत में बसंत पंचमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और उन्हें खुश करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं. इस दिन महिलाएं खासतौर से तैयार होती हैं और हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं. इसलिए यह फेस्टिवल सुहागिनों के लिए ज्यादा खास माना जाता है, क्योंकि हल्का मेकअप, पीली साड़ी और हाथों पर मेहंदी उनके लुक को पूरा करने का काम करते हैं. इस बार पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत 22 जनवरी, गुरुवार के दिन रात में 2 बजकर 29 मिनट पर होगी और इसका समापन 23 जनवरी को 1 बजकर 47 मिनट पर होगा. ऐसे में आपको इन डिजाइन राजस्थानी मेहंदी को सेलेक्ट करके अपना लुक कंप्लीट करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा पति दे रहा है धोखा? व्यवहार में दिखने लगते हैं ये 7 बदलाव

बसंत पंचमी के लिए राजस्थानी मेहंदी डिजाइंस | Mehndi Designs For Basant Panchami

मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन

आप अपने दोनों हाथों पर मारवाड़ी मेहंदी लगवा सकती हैं. इसमें हाथों पर सजने वाला पैटर्न सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि एक इमोशन होता है. प्रेम और राजस्थानी परंपराओं को अपने हाथों पर सजाकर महिलाएं घूमती हैं. मारवाड़ी में आप मोर और हाथी मोटिफ का डिजाइन हाथों पर लगवा सकते हैं.

विज्ञापन

बारीक राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

हाथों पर बारीक और घनी मेहंदी बहुत ही अच्छी लगती है. आप अपने हाथों पर बिल्कुल बारीक मेहंदी लगवा सकती हैं. इस डिजाइन को बनाने के लिए बहुत ही बारीक कोन का इस्तेमाल किया जाता है. फूल और पत्तियों को बारीक बनाकर बेल के साथ डिजाइन को कंप्लीट किया जाता है.

सिंपल मेहंदी डिजाइन

आप सिंपल मेहंदी के डिजाइन को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. इसमें जाली और बॉर्डर स्टाइल में हाथों को खूबसूरत बनाया जाता है. कुछ लोग हाफ आगे और हाफ बैक पर लगवाना पसंद करते हैं. आप अपने आउटफिट के हिसाब से मेहंदी का डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. पीली साड़ी पर सिंपल डिजाइन काफी अच्छा लगेगा.

विज्ञापन

फिंगर फोकस्ड राजस्थानी मेहंदी

यह डिजाइन बहुत ही यूनिक है, जिसे सिर्फ उंगलियों पर लगाया जाता है. इसमें उंगलियों पर डिटेल वर्क किया जाता है. हालांकि, हाथों को हल्का रखा जाता है, क्योंकि इसे लगाने में बहुत ही टाइम लगता है. आप अपने आउटफिट के हिसाब से उंगलियों पर लगवाने के लिए मेहंदी का चुनाव कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • मेहंदी लगाने से पहले हाथों को धोकर साफ कर लें.
  • आप पहले से ही हाथों पर लगवाने के लिए आगे और पीछे का डिजाइन सेलेक्ट करके रखें.
  • रंग गहरा करने के लिए चीनी और नमक के पानी का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- लिपस्टिक वेज है या नॉनवेज? यहां जानिए लिपस्टिक में कौन सा कीड़ा मिलाया जाता है

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola