Rajasthani Kadhi Recipe: गर्मियों में लें राजस्थानी कढ़ी का लजीज स्वाद, ये रही आसान विधि

Rajasthani Kadhi Recipe

Rajasthani Kadhi Recipe

Rajasthani Kadhi Recipe: गर्मियों का सीजन आ रहा है और इस सीजन का सबसे लजीज खाना होता है कढ़ी। अगर गर्मियों में कढ़ी का स्वाद ना लिया जाए, तो गर्मियों का मजा नहीं आता। इसलिए इस सीजन में कढ़ी शानदार रेसिपी होती है।

विज्ञापन

इसलिए आज हम आपके लिए राजस्थानी कढ़ी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे अगर आपने एक बार खा लिया या किसी और को बनाकर खिला दिया, तो लोग इसके दीवाने हो जाएंगे। तो चलिए जान लेते हैं, राजस्थानी कढ़ी की आसान रेसिपी।

विज्ञापन

राजस्थानी कढ़ी बनाने के लिए ये हैं जरूरी सामग्री

दही- 1 कप, बेसन- 1/4 कप, राई- 1/2 टी स्पून, मेथी दाना- 1/2 टी स्पून, हींग- 1 चुटकी, सूखी लाल मिर्च- 2, हल्दी- 1/4 टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून, अदरक पेस्ट- 1 टी स्पून, हरी मिर्च- 1, हरा धनिया- 2-3 टेबलस्पून, देसी घी- जरुरत के मुताबिक, नमक- स्वादानुसार

ये हैं राजस्थानी कढ़ी बनाने की आसान विधि

अगर आप भी कढ़ी को राजस्थानी स्टाइल में बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले एक बड़े बॉउल में दही लेना हैं। इसके बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें। इसके बाद जब आपको लगे कि दही छाछ में बदल गई हैं, तो इसमें बेसन मिला लें और इसे अच्छे ले मिक्स करें, जिससे इसमें गांठ ना रह जाए।

विज्ञापन

इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को अलग रख लें। इसके बाद आप एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबलस्पून घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें।

इसके बाद जब घी गर्म हो जाए तो उसमें राई, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और एक चुटकी हींग डालकर चम्मच से मिक्स करें और भून लें। इसके बाद जब यह अच्छे से भून जाएं तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मिला लें और लगभग 1 मिनट तक और भून लें।

विज्ञापन

इसके बाद इसमें दही-बेसन से तैयार किया गया मिश्रण मिला लें और जबतक उबाल ना आ जाएं, तबतक चलाए, जिससे ये फट ना जाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटा हरा धनिया गार्निश के लिए डालें और रोटी या चावल के साथ इसे सर्व करें। अगर आप चाहे तो इसमें पकोड़े भी मिला सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ