Pooja Singh Shekhawat: राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में रहने वाली पूजा सिंह शेखावत (Pooja Singh Shekhawat) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी चर्चाओं में हैं। चर्चा का कारण भी कुछ हटकर है। कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने कुछ फोटोज शेयर किए थे।
फोटो में वह भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से शादी करती हुई दिखाई दे रही थीं। उनके हाथ में ठाकुर जी को देख लोगों ने उनकी तुलना मीराबाई से कर दी। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं पूजा सिंह शेखावतः-
- पूजा सिंह शेखावत जयपुर के गोविंदगढ़ पंचायत समिति के गांव नरसिंहपुरा में रहती हैं। उनके पिता बीएसएफ में सेवारत हैं। जबकि मां गृहणी हैं।
- 30 वर्षीय पूजा सिंह शेखावत राजस्थान में ही पली बढ़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा का जन्म भी यहीं हुआ।
- पूजा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में एमए की पढ़ाई की।
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 45 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं अब तक उन्होंने अपने अकाउंट पर 432 पोस्ट शेयर किए हैं।
- पिछले हफ्ते पूजा सिंह शेखावत ने अपने इंस्टाग्राम पर भगवान विष्णु के रूप शालिग्राम से शादी के फोटो साझा किए थे। वह राजस्थानी पोशक में पूजा की वेदी पर बैठी दिखाई दी थीं।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी न होने पर उन्होंने लोगों के तानों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए परिवार वालों ने मंगल दोष दूर करने के लिए घर में शादी का अनुष्ठान कराया था।
- भगवान शालिग्राम से शादी के फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए थे। जिसके बाद लोगों ने उनकी पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं।
- सोशल मीडिया पर उनके फोटो सामने आने के बाद लोगों ने उनकी तुलना मीराबाई से कर दी थी। कहा था कि जैसे मीराबाई ने ठाकुर जी को अपना पति मान लिया था, वैसे ही राजस्थान की पूजा ने भी ठाकुर जी से शादी की है।
- लोगों और मीडिया द्वारा मीराबाई से तुलना करने पर पूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीन पोस्ट भी शेयर की हैं।
- पूजा सिंह शेखावत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, कृपया करके, मीरा से मेरी तुलना न करें। शादी जरूर हुई है, पूरी रीति रिवाज से मैंने शादी की है, जो मंगल दोष का निवारण करने के लिए है।
- अपने अगले पोस्ट में पूजा ने लिखा, अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं मांफी मांगती हूं, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। शादी से पहले पंडिंत जी ने बोला कि आपको विष्णु विवाद रीति रिवाज और मान-सम्मान से करना होगा, तो मैंने पूरे सम्मान से इसे किया है और मेरा दोष हट जाए इसलिए ये शादी हुई है।
- तीसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, यह भी सच है कि मुझे बचपन से शादी नहीं करनी थी, घर और आसपास की लड़ाइयों को देखते हुए। लेकिन मीडिया ने मेरी तुलना मीरा से कर दी, जिसके लिए मैं योग्य नहीं हूं। मैं इंसान हूं, मुझे इंसान ही रहने दो।
हालांकि मामले की जानकारी होने पर मीडिया ने इस बात को भी प्रकाशित किया था कि पूजा सिंह शेखावत ने मंगल दोष को शांत करने के लिए रीति रिवाजों के अनुसार ये शादी की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
7 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines