Raisin Water Benefits: दिन की शुरुआत अगर हेल्दी ड्रिंक से हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर होता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन कर सकते हैं। किशमिश में कई पोषक तत्व जैसे कि विटामिन, फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। किशमिश पानी को रोज पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती है और साथ ही आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। किशमिश को रातभर पानी में भिगोने से, उस पानी में भी इसके गुण आ जाते हैं। आइए जानते हैं कि इसे पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
बॉडी रहती है डिटॉक्स
बॉडी को डिटॉक्स रखने के लिए आप किशमिश के पानी का सेवन कर सकते हैं। अगर आपकी बॉडी डिटॉक्स नहीं रहती है तो लिवर कमजोर हो सकता है। जिसके कारण उससे जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है। किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और लिवर को हेल्दी रखने में कारगर साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
एसिड को कम करते हैं
किशमिश के पानी में एंटासिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो पेट के एसिड को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। इससे पेट से जुड़ी कई परेशानियों से दूर रहती हैं। ये आंतों के जरिए कब्ज को रोकता है और पेट को हेल्दी और साफ रखने में कारगर साबित हो सकता है।
बॉडी रहती है हाइड्रेट
किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करते हैं, तो न केवल प्यास बुझती है, बल्कि डिहाइड्रेशन भी दूर होती है। आप पूरे दिन एक्टिव और फ्रेश महसूस करते हैं।
हड्डियां रहती है मजबूती
बढ़ती उम्र के कारण कई लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती है। खासकर के 30 की उम्र के बाद ये परेशानी महिला और पुरुष दोनों देखा जा सकता है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप किशमिश का पानी पी सकते है। ये आपके हड्डियों की मजबूत रखने में मदद कर सकता है। इसलिए सुबह खाली पेट किशमिश का पानी जरूर पिएं।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
7 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
8 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
8 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
12 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
13 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
14 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
17 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines