बारिश का मौसम आते ही घरों के आसपास नमी और पानी बढ़ जाता है. ऐसे में कई तरह के कीड़े मकोड़े पैदा हो जाते हैं और रहने की वजह तलाश करते हैं. सांप भी बारिश के दौरान पानी से बचने और आराम करने के लिए घरों, स्टोर रूम, गैराज या सामान रखने वाली जगहों के आसपास दिखाई दे सकते हैं. यही वजह है कि मानसून में जूते, कपड़ों के ढेर, लकड़ी के सामान, डिब्बों और अन्य कम इस्तेमाल होने वाली चीजों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आप भी इन बातों का ख्याल रख सांप से बच सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- थाली में पनीर रखें या चना? प्रोटीन के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा दमदार
बारिश में सांप जूते या सामान के पास क्यों छिपते हैं?
सांप इंसानों के पास आने की तलाश में नहीं रहते. बारिश के दौरान जब उनके घरों में पानी भर जाता है या मौसम बहुत नम हो जाता है तो वे ऐसी जगह खोजते हैं जहां उन्हें कुछ समय के लिए आराम मिल सके.
कहां कहां छिपते हैं सांप?
जूते, पुराने डिब्बे, लकड़ी का सामान, पाइप, कपड़ों के ढेर या घर के कोनों में पड़ी चीजें उन्हें अंधेरा महसूस कराती हैं. अगर आसपास चूहे, मेंढक या दूसरे छोटे कीड़े मौजूद हों तो ऐसी जगहें सांपों के लिए अच्छी हो सकती हैं.
जूते पहनने से पहले जरूर करें ये काम
मानसून में अगर जूते लंबे समय से बाहर, बरामदे, गैराज या स्टोर रूम में रखे हैं तो उन्हें बिना देखे सीधे न पहनें. जूते को पहले उठाकर अच्छी तरह चेक करें और फिर उल्टा करके हल्के से झाड़ लें. आप अंदर टॉर्च की रोशनी डालकर देख सकते हैं, खासकर वे जूते जो कई घंटों या दिनों से इस्तेमाल नहीं हुए हैं.
इन चीजों पर भी दें ध्यान
बारिश के मौसम में घर के आसपास इन जगहों और सामान को भी चेक करना जरूरी है. आप लंबे समय से पड़े जूते पर ध्यान देना, पुराने कपड़ों या कागज के ढेर पर ध्यान, लकड़ी और ईंटों के ढेर से दूरी, पुराने डिब्बे और कबाड़ या घर के आसपास घनी घास या झाड़ियां आदि चीजों का ध्यान रखें.
अगर सांप दिखाई दे तो क्या करें?
अगर घर में सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने, मारने या खुद बाहर निकालने की कोशिश न करें. उससे दूरी बनाए रखें और बच्चों या पालतू जानवरों को भी उस जगह से दूर रखें. सांप को घेरने या छेड़ने से वह खुद को खतरे में महसूस कर सकता है और काट सकता है.
इसे भी पढ़ें- बारिश में जूते भीग जाएं तो ऐसे करें जल्दी ड्राई, काम आएगा ये आसान हैक
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
2 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
3 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
7 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines