Ragi Halwa Recipe: क्या आप अपने दिन की शुरुआत एक हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast) के साथ करना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए रागी का हलवा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। रागी में भरपूर्ण मात्रा में कैल्शियम, फाइबर और विटामिन्स समेत कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इसे आप नाश्ते के तौर पर करके पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक रख सकते हैं।
रागी का हलवा सिर्फ स्वाद में स्वादिष्ट नहीं है बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। उम्रदराज लोगों के लिए ये हलवा बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये फाइबर रिच फूड है जिसके सेवन से शुगर को भी कंट्रोल (Ragi Benefits for Diabetes) किया जा सकता है। आज हम आपको रागी हलवा रेसिपी (Ragi Halwa Benfits) बताने जा रहे हैं जिसे मिनटों में तैयार कर आप खुद को सेहतमंद भी रख सकते हैं।
और पढ़िए – मसूर की दाल में लगाना है स्वाद का तड़का तो अपनाएं ये रेसिपी, खाने वाले पूछेंगे बनाने का तरीका
Ragi Pudding Ingredients in Hindi
- 1/2 कप- रागी का आटा
- 2 कप- दूध
- 1 चम्मच- ड्राई फ्रूट्स
- 1/2 चम्मच- इलायची पाउडर
- 3 चम्मच- देसी घी
- स्वादानुसार- चीनी या गुड़
और पढ़िए – अगर चीज खाने के बहुत नुकसान है तो फायदे भी कुछ कम नहीं, शौकीन लोगों को जाननी चाहिए ये बातें
Ragi Halwa Recipe in Hindi
- सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही को रखकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
- इसमें 3 चम्मच देसी घी डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद रागी का आटा डालकर गैस की आंच धीमी कर दें।
- इसके साथ ही आटे को सुनहरा होने तक लगातार चलाते रहें।
- ध्यान रहे रंग सुनहरा करने के दौरान उसे छोड़े नहीं, वरना आटा चल सकता है।
- करीब 5 मिनट के अंदर रागी का आटा का रंग सुनहरा हो जाएगा।
- अब इसमें दूध भी डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
- उबाल सा आने के बाद इसमें 1 चम्मच देसी घी मिला दें।
- इसमें इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी या गुड़ को पीसकर डाल सकते हैं।
- इसे लगातार चलाते रहें और फिर जब ये घी छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि हलवा बनकर तैयार हो गया है।
- ऊपर से अपने मनपसंदीदा ड्राय फ्रट्स डाल दें।
- इसे एक मिनट तक पका लें और फिर गैस बंद करके सर्व कर दें।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines