हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Recipe: मैदे वाले बिस्किट को कहें बाय, घर पर ही झटपट बनाएं ये टेस्टी रागी कुकीज

Recipe: चाय के साथ अक्सर कुछ खाने का मन करता है, इसके लिए लोग बाजार से मैदे वाले बिस्किट खरीदकर लाते हैं। ये बिस्किट सेहत के लिए बिल्कुल फायदेमंद नहीं है। घर पर तैयार करें स्वादिष्ट और पौष्टिक रागी कुकीज। सीखें रेसिपी

विज्ञापन
Ragi Cookies Recipe

Ragi Cookies Recipe: चाय के साथ मंच करने के लिए कुछ न कुछ चाहिए होता है। चाय के साथ बिस्किट खाना बहुत ही कॉमन कॉम्बिनेशन है। भारत में तो अधिकतर लोग सुबह या शाम की चाय के साथ बिस्किट खाते हैं। ये बिस्किट बाजार से खरीदे हुए होते हैं, इन्हें बनाने में मैदे का यूज होता है जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। फैक्ट्रियों में बनें इन बिस्किटों में पाम ऑयल और कई हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। कुल-मिलाकर, ये बिस्किट सेहत के मामले में आपको कोई फायदा नहीं पहुंचाते। आप घर पर ही ये टेस्टी रागी कुकीज बना सकते हैं, इसका स्वाद भी अच्छा होता है साथ ही सेहतमंद और पौष्टिक भी होते हैं। एकबार इस तरीके से घर में जरूर बनाए रागी कुकीज,  बच्चों से लेकर बड़ों तक की बन जाएगी फेवरेट। पढ़िए सिंपल और इंस्टेंट रेसिपी।

ये भी पढ़ें- Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा Bun Dosa! जानें बनाने की आसान विधि

रागी के बिस्किट बनाने के लिए सामग्रियां

घी- 5 बड़े चम्मच

विज्ञापन

पिसा हुआ गुड़- आधा कप

वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच

विज्ञापन

आधा कप रागी का पाउडर

आधा कप गेहूं का आटा

विज्ञापन

कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच

ठंडा दूध- 3 कप

विज्ञापन

बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच

ragi cookies recipe

विज्ञापन

रागी कुकीज बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले घी, गुड़ और वनीला एसेंस को एक बाउल में डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसमें रागी, आटा और कोको पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें बेकिंग पाउडर और ठंडा दूध डालकर मिलाकर एक टाइट डो तैयार बना लें। इस मिश्रण को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रखकर ठंडा कर लें। ओवन को पहले से 160 डिग्री पर प्री हीट कर लें। इसके बाद तैयार डो से कुकीज बना लें। कुकीज की शेप आप अपनी पसंद से चुन सकते हैं। अब कुकीज को ट्रे में रखकर 20 से 25 मिनट के लिए ओवन में पकने के लिए रख दें। आप कुकीज और सुंदर बनाने के लिए इसके ऊपर चॉको चिप भी डाल सकते हैं। ध्यान रहें, बेकिंग ट्रे को पहले से घी या मक्खन की मदद से ग्रीस कर लें ताकि कुकीज चिपके न। आपकी स्वादिष्ट और गुणों से भरपूर रागी कुकीज तैयार है, इन्हें आप आराम से कई दिनों तक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बिना मैदे के घर पर बनाएं सुपर हेल्दी पैनकेक, शौक से खाएंगे बच्चे और बूढ़े

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola