Ragi Cheela Recipe: भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग सुबह का नाश्ता छोड़कर ही अपने काम में लग जाते हैं। ऐसा करने से आपकी सेहत पर गंभीर असर होता है।
इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाने में आपको ज्यादा टाइम नहीं लगेगा और आप झटपट इसे बनाकर खा सकते हैं या फिर दूसरों को खिला सकते हैं। हम बात कर रहे हैं रागी चिल्ले की, जिसे बनाना बहुत आसान हैं और ये खाने में भी टेस्टी होता है। साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
झटपट हो जाएगा तैयार
दिन की शुरुआत करते टाइम आपको अच्छा और हेल्दी खाने का सेवन करना चाहिए। इससे आप फिट रहेंगे और आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप झटपट सुबह रागी चीला बना सकते हैं। इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है और यह बहुत जल्दी बनकर तैयार भी हो जाता हैं।
सामग्री
रागी आटा- 1 कप, बेसन- 2 टी स्पून, प्याज- 1, हरी मिर्च- 2 धनिया पत्ती- 2 टेबलस्पून, लाल मिर्च- 1/2 टी स्पून, देसी घी/तेल- जरूरत के मुताबिक, नमक- स्वादानुसार
विधि
सुबह के नाश्ते में रागी चिल्ला बनाने के लिए आपको सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिया को अच्छे से छोटे-छोटे पीसेज में काटना हैं। इसके बाद एक बाउल में रागी का आटा लेकर उसमें बेसन, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर मिक्स कर दें। फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा पानी डालकर घोल बना लें। यहां ध्यान दें कि घोल ज्यादा गाढ़ा या फिर पतला ना हो जाए। इसके बाद आप इस घोल को कुछ देर के लिए ढ़ककर रख दें। इसके बाद आप एक तवा लें ध्यान रहें अगर तवा नॉनस्टिक नहीं है, तो दूसके तवे पर तेल लगा लें और उसको गर्म होने दें।
इसके बाद आप घोल को तवे पर डाल दें और एक कटोरी की मदद से घोल को फैला लें और तेल डालकर चिल्ले को सेंक लें। जब एक साइड से ये सुनहरा हो जाएं तो इसको दूसरी साइड से पकाएं और पकने के बाद उतार लें। इसके बाद आप इसे चटनी के साथ परोस सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
36 mins agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 hr agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
17 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
23 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines