Radish Leaves Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही हमारे घरों मे कई तरह की सब्जियां आने लगती है, जिसमें से एक मूली भी है। यह सब्जी टेस्टी ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। कई लोग मूली के पत्ते को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के पत्ते सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसके पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। इसलिए इन्हें फेंकने के बजाय आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि मूली के पत्ते खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
मूली के पत्ते के फायदे
वजन करता है कंट्रोल- मूली के पत्तों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और इससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम- मूली के पत्तों में फाइबर भरपूर मात्रा होती है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।साथ ही ये कब्ज की समस्या से भी आराम दिलाता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल- मूली के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
इम्युनिटी करता है बूस्ट- मूली के पत्ते विटामिन-सी भरपूर होते हैं, जिससे आपके शरीर में इम्युनिटी बूस्ट होती है। साथ ही आप सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से भी बच सकते हैं।
एनीमिया से रखता है दूर- मूली के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं, जो खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप मूली के पत्तों का सेवन करते हैं तो एनीमिया जैसी बीमारी से दूर रह सकते हैं।
यूरिक एसिड लेवल को करता है कंट्रोल- मूली के पत्ते यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप गठिया जैसी बीमारी से दूर रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
11 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
15 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
19 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
21 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines