Radish Benefits in Hindi: सर्दियों की शुरुआत होती नहीं कि मार्केट में अलग-अलग सब्जियों की लाइन लग जाती है। हरी सब्जियों के अलावा गोभी और मूली भी कई लोगों की पहली पसंद बनी हुई होती है। हालांकि, कुछ मूली को खाने से घबराते हैं तो कई लोगों इसे लेकर अलग-अलग तरह के मजाक करते नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों बीच मजाक बनी मूली (Radish Benefits) आपके सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है।
अगर नहीं, तो मूली के फायदे (Mooli Ke Fayde) जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सर्दियों में कई सारी परेशानियों को दूर करने के लिए मूली एक रामबाण माना जाता है। आइए जानते हैं कि मूली खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
और पढ़िए – Paneer Popcorn Recipe: आज के स्नैक में बनाएं ये स्वादिष्ट पनीर पॉपकॉर्न, रेसिपी है बेहद आसान
मूली खाना कितना फायदेमंद?
मूली को आमतौर पर लोग सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ इसके पराठे या सब्जी बनाकर खाना भी पसंद करते हैं। मूली एक ऐसी सब्जी है जिसमें हर तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, फास्फोरस और कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सर्दियों में क्यों खानी चाहिए मूली? (Radish Benefits in Winters)
सर्दी-जुकाम से होगा बचाव
सर्दियों में मूली खानी से खांसी, सर्दी-जुकाम आदि से बचाव हो सकता है। सर्दियों में रोजाना मूली का सेवन करना चाहिए, जिससे आप सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचे रह सकेंगे।
इम्यूनिटी करेगा बूस्ट
सर्दियों में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है और इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने पर हम जल्दी संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए रखने के लिए रोजाना मूली का सेवन करें।
और पढ़िए – Gajar Ka Halwa Recipe: ना घंटों की मेहनत, न कोई झंझट! ऐसे तुरंत तैयार कर लें टेस्टी गाजर का हलवा
दिल की सेहत का भी रखे ख्याल
मूली खाने से दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। मूली का सेवन करने पर हार्ट अटैक, ट्रिपल वेसल और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा कम रहता है।
डायबिटीज में भी देता है फायदा
मधुमेह यानी डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित लोगों को भी मूली का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व औषधि की तरह डायबिटीज पीड़ितों के लिए काम आता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हालांकि, इसे खाने से पहले डॉक्टर से भी सलाह जरूर कर लें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
14 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
15 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
16 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
17 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
19 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
20 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
22 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines