Radha Ashtami 2025 : राधा अष्टमी का पावन पर्व इस साल 31 अगस्त 2025 यानी आज के दिन को मनाया जाएगा। इस दिन को लेकर बरसाना का हर कोना भव्य तरीके से सज चुका है। राधा रानी के जन्मोत्सव की गूंज पूरे बरसाना में सुनाई दे रही है। राधा अष्टमी का यह दिन बरसाना के सभी लोगों के लिए एक बड़े त्यौहार जैसा होता है। इसके साथ ही अष्टमी के दिन भारी मात्रा में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिलता है और सुविधाओं का भी पूरा ध्यान दिया जाता है, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जाते हैं। अगर आप भी इस बार राधा अष्टमी पर लाड़ली के द्वार जाने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं मंदिर को लेकर कुछ खास बातों के बारे में।
सुबह 4 बजे होता है लाड़ली श्री राधा रानी का अभिषेक
श्री अंग सेवक, मुख्य सेवायत अधिकारी कुणाल गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि राधा अष्टमी के दिन यानी 31 अगस्त 2025 को बरसाना के लाड़ली द्वार में राधा रानी का सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भव्य रूप से चांदी के पात्र में अभिषेक होगा। इसके साथ ही 5 बजे राधा रानी की आरती होगी और सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के तट खोल दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2025: सिर्फ व्रत नहीं, स्टाइल भी जरूरी-राधा अष्टमी पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी पैटर्न
पुए का लगता है भोग
राधा अष्टमी यानी राधा रानी के इस विशेष दिन लाड़ली जी को वैसे तो कई प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं, लेकिन विशेष भोग के रूप में पुए का भोग लगाया जाता है, जो कि बाद में सभी भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।
सफेद छत्री में देंगी भक्तों को दर्शन
कुणाल गोस्वामी ने बताया कि राधा रानी साल में केवल तीन बार अपने भक्तों को सफेद छत्री में दर्शन देती हैं। पहला होली के दिन, दूसरा हरियाली तीज, और तीसरा राधा अष्टमी के दिन। इन दुर्लभ दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्तों का जमावड़ा बरसाना में देखा जाता है।
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी पर दिखना है बरसाना की राधा जैसा? ट्राई करें मल्लिका सिंह के ये लुक्स
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
16 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines