Pyria Home Remedies: कई बार ऐसा होता है कि आमने-सामने जब लोग बातें करते हैं, तो मुंह की बदबू का सामना करना पड़ता है। जरूरी नहीं यह समस्या सामने वाले के साथ ही हो, ऐसा आपके साथ भी हो सकता है। जिसके कारण दूसरों के सामने अक्सर शर्मिंदगी महसूस होती है।
आपको बता दें, दांत में दर्द और मुंह से स्मेल आने के पीछे कई वजह भी हो सकती हैं, जिनमें आती है पायरिया की समस्या। पायरिया मसूड़ों की काफी गंभीर बीमारी है। इसमें दांत धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं और सड़ने लगते हैं। चलिए इससे कैसे बचें और पायरिया से छुटकारा पाने के ये असरदार उपाय आजमाएं-
दांतों में जमे पायरिया से आने वाली बदबू को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं:
नमक और पानी का गरारा
एक गिलास गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच नमक मिलाएं। इस मिश्रण को दांतों के चारों और मुंह के अंदर अच्छे से घुमाकर गरारे करें। नमक के गरारे करने से मुंह में जमे बैक्टीरिया मारे जाते हैं और बदबू में कमी आती है।
लहसुन का तेल
लहसुन के तेल को थोड़े सा गर्म करके दांतों पर मालिश करें। लहसुन के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया को मार सकते हैं।
हरड़ और नीम की पत्तियां
हरड़ और नीम की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाएं। इस पाउडर को दांत में लगाकर मसाज करें। ये नेचुरल तरीका मुंह में जमे बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकते हैं।
हल्दी और नमक
एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा नमक मिलाएं। इस मिश्रण को दांतों पर लगाकर 5-10 मिनट तक रखें। इसके बाद मुंह को धो लें।
पानी की बोतल में नीम की छाल
एक बोतल पानी में नीम की छाल को भिगो दें। इस पानी से रोजाना गरारे करें। नीम में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को मार सकते हैं और बदबू को दूर कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपना कर दांतों में जमे पायरिया से आने वाली बदबू को कम किया जा सकता है। अगर समस्या ज्यादा गंभीर है तो डेंटिस्ट से सलाह लेना भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Holi खेलने के बाद हो गई है थकान? इन 5 टिप्स को करें फॉलो, फील करेंगे रिफ्रेश
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines