How to Look Old Cooler New: गर्मी शुरू हो चुकी है और हर घर में कूलर की जरूरत पड़ने लगी है. ऐसे में सभी लोगों ने अपने रखे हुए पुराने कूलर निकालना शुरू कर दिए होंगे, लेकिन यह क्या कुछ महीनों में ही आपका कूलर खटारा लगने लगा है? आप नया कूलर खरीदने पर विचार कर रहे हैं? अगर हां, तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि इस लेख में बताए गए टिप्स पुराने कूलर को भी नया बनाने का काम कर सकते हैं. हालांकि, कई बार पुराना कूलर ठीक से ठंडी हवा नहीं देता, ज्यादा आवाज करता है या फिर उसकी हवा में बदबू आने लगती है. इसलिए लोग तुरंत नया कूलर खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन थोड़ी सी सफाई और सही देखभाल से कूलर को भी नए जैसा बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चे के लिए कैसे चुनें सही स्कूल? एडमिशन करवाने से पहले नोट कर लीजिए ये पॉइंट्स
कूलर को अच्छी तरह करें साफ
कई बार कूलर में जमा गंदगी की वजह से यह पुराना लगता है. ऐसे में इसे सही तरह से साफ करने की जरूरत है. इसके लिए कूलर को पूरी तरह खाली करके साफ करें. टैंक के अंदर जमी गंदगी को ब्रश या कपड़े से हटाएं और फिर सादे पानी से धो लें.
पुराने कूलिंग पैड बदलें
अगर आपके कूलर में कूलिंग पैड लगे हुए हैं तो आपको इसे बदल लेना चाहिए. कूलर की ठंडक काफी हद तक उसके कूलिंग पैड पर निर्भर करती है. अगर पैड बहुत पुराने हो गए हैं या उनमें धूल जम गई है तो हवा ठंडी नहीं होगी.
पंखे और मोटर की सफाई करें
अगर कूलर की हवा कम आ रही है या आवाज ज्यादा कर रहा है तो इसकी वजह मोटर या पंखा भी हो सकता है. पंखे के ब्लेड साफ करें और मोटर में हल्का सा ऑयल डाल दें. इससे मोटर स्मूथ तरीके से काम करती है और कूलर की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है.
पानी की पाइप और पंप चेक करें
कूलर में लगा पंप पानी भी चेक करें. अगर पाइप में गंदगी या ब्लॉकेज हो जाए तो पैड तक पानी नहीं पहुंचता और हवा ठंडी नहीं होती. इसलिए पाइप और पंप की सफाई जरूर करें। जरूरत हो तो पंप बदल भी सकते हैं.
कूलर की टंकी टपके तो क्या करें?
आप टैंक में मिट्टी लगा सकते हैं. इससे पानी नहीं टपकेगा. इसे और मजबूती देने के लिए पक्का पेंट भी किया जा सकता है. बाकी कूलर के पानी में थोड़ा सा फिटकरी या नीम का तेल डाल दें. इससे बदबू नहीं आएगी.
सही जगह पर रखें कूलर
कूलर को हमेशा खिड़की या खुली जगह के पास रखें, ताकि बाहर की ताजी हवा अंदर आ सके. अगर कूलर बंद कमरे में रखा होगा तो उसकी कूलिंग कम हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के 3 कमाल के फायदे, इन लोगों को जरूर पीना चाहिए
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 hr agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 hr agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
19 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
21 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
23 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
23 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines