How To Make Punjabi Missi Roti: वैसे तो आमतौर पर घरों में गेहूं की रोटी बनाकर खाई जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना एक ही तरह की रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए पंजाबी मिस्सी रोटी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
मिस्सी रोटी को शादी या रेस्ट्रॉन्ट या ढाबों पर लोग खूब चाब से खाते हुए दिखाई देते हैं। ये स्वादिष्ट और चटपटी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इसको आप लंच या डिनर में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पंजाबी मिस्सी रोटी (How To Make Punjabi Missi Roti) बनाने की रेसिपी-
पंजाबी मिस्सी रोटी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 कप बेसन
- 1/2 कप गेहूं का आटा
- 1 प्याज
- 1 हरी मिर्च
- 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती
- 1/2 टी स्पून सौंफ दरदरी पिसी
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून अमचूर
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून अदरक कद्दूकस
- 1 टी स्पून कलौंजी
- जरुरत के मुताबिक मक्खन
- 2 टी स्पून तेल/घी
- स्वादानुसार नमक
पंजाबी मिस्सी रोटी कैसे बनाएं? (How To Make Punjabi Missi Roti)
- पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज और हरी मिर्च लें।
- फिर आप इन दोनों को धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन छान लें।
- फिर आप आटे में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें गरम मसाला, जीरा और अदरक डालकर मिला लें।
- फिर आप इसमें कसूरी मेथी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इस मिक्चर में करीब 2 टी स्पून तेल डालकर मिलाएं।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस आटे को एक सूती कपड़े से ढककर करीब 10 मिनट तक रख दें।
- फिर आप तय समय के बाद आटा को एक बार और गूंथ लें।
- इसके बाद आप आटे की समान अनुपात की लोइयां बनाकर तैयार कर लें।
- फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवे को धीमी आंच पर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप लोई को बेलकर इसके ऊपर चुटकीभर कलौंजी और धनिया पत्ती फैला दें।
- फिर आप तैयार रोटी को गर्म तवे डालकर सूती कपड़े से दबा-दबाकर सेंक लें।
- इसके बाद आप इस रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
- अब आपकी स्वादिष्ट पंजाबी मिस्सी रोटी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इस गर्मागर्म रोटी को उपर से मक्खन लगाकर सर्व करें।
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
52 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
22 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines