---विज्ञापन---

Cooking Tips In Hindi: खाने के मजे को दोगुना कर देती है पंजाबी मिस्सी रोटी, ये रही स्वादिष्ट रेसिपी

How To Make Punjabi Missi Roti: वैसे तो आमतौर पर घरों में गेहूं की रोटी बनाकर खाई जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना एक ही तरह की रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए पंजाबी मिस्सी रोटी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मिस्सी रोटी को शादी या रेस्ट्रॉन्ट या ढाबों […]

---विज्ञापन---

How To Make Punjabi Missi Roti: वैसे तो आमतौर पर घरों में गेहूं की रोटी बनाकर खाई जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना एक ही तरह की रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए पंजाबी मिस्सी रोटी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

मिस्सी रोटी को शादी या रेस्ट्रॉन्ट या ढाबों पर लोग खूब चाब से खाते हुए दिखाई देते हैं। ये स्वादिष्ट और चटपटी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इसको आप लंच या डिनर में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पंजाबी मिस्सी रोटी (How To Make Punjabi Missi Roti) बनाने की रेसिपी-

---विज्ञापन---

पंजाबी मिस्सी रोटी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप गेहूं का आटा
  • 1 प्याज
  • 1 हरी मिर्च
  • 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती
  • 1/2 टी स्पून सौंफ दरदरी पिसी
  • 1 टी स्पून कसूरी मेथी
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टी स्पून गरम मसाला
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • 1 टी स्पून अमचूर
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून अदरक कद्दूकस
  • 1 टी स्पून कलौंजी
  • जरुरत के मुताबिक मक्खन
  • 2 टी स्पून तेल/घी
  • स्वादानुसार नमक

पंजाबी मिस्सी रोटी कैसे बनाएं? (How To Make Punjabi Missi Roti)

  • पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज और हरी मिर्च लें।
  • फिर आप इन दोनों को धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद आप एक बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन छान लें।
  • फिर आप आटे में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
  • इसके साथ ही आप इसमें गरम मसाला, जीरा और अदरक डालकर मिला लें।
  • फिर आप इसमें कसूरी मेथी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद आप इस मिक्चर में करीब 2 टी स्पून तेल डालकर मिलाएं।
  • फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद आप इस आटे को एक सूती कपड़े से ढककर करीब 10 मिनट तक रख दें।
  • फिर आप तय समय के बाद आटा को एक बार और गूंथ लें।
  • इसके बाद आप आटे की समान अनुपात की लोइयां बनाकर तैयार कर लें।
  • फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवे को धीमी आंच पर गर्म कर लें।
  • इसके बाद आप लोई को बेलकर इसके ऊपर चुटकीभर कलौंजी और धनिया पत्ती फैला दें।
  • फिर आप तैयार रोटी को गर्म तवे डालकर सूती कपड़े से दबा-दबाकर सेंक लें।
  • इसके बाद आप इस रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट पंजाबी मिस्सी रोटी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इस गर्मागर्म रोटी को उपर से मक्खन लगाकर सर्व करें।

First published on: Nov 02, 2022 02:19 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola