Pullarisi Koozh Recipe: गर्मियों में जब तापमान लगातार बढ़ता है तो शरीर को ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. लू, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में खान-पान में कुछ ऐसे पारंपरिक और ठंडक देने वाले फूड्स शामिल करना जरूरी है, जो शरीर को अंदर से कूल रखें. इसी कड़ी में FSSAI ने एक खास साउथ इंडियन डिश पुल्लारिसी कूझ को गर्मी के लिए बेहद फायदेमंद बताया है. खास बात यह है कि इस डिश को घर पर बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. अगर आपको यह डिश बनाना नहीं आती तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. आप गर्मी से बचने के लिए इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सन टैन हटाने का आसान तरीका, घर पर बनाएं ये असरदार फेस मास्क
क्या है पुल्लारिसी कूझ?
पुल्लारिसी कूझ एक पारंपरिक साउथ इंडियन डिश है, जो दूध और ओट्स को फर्मेंट करके बनाई जाती है. यह हल्की, पौष्टिक और ठंडक देने वाली होती है. तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में इसे गर्मियों में खासतौर पर खाया जाता है.
गर्मी में क्यों है फायदेमंद?
शरीर को रखता है ठंडा- फर्मेंटेड फूड होने के कारण यह शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है.
डिहाइड्रेशन से बचाव- इसमें पानी की मात्रा अच्छी होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है.
पाचन के लिए बेहतर- फर्मेंटेशन के कारण इसमें प्रोबायोटिक्स बनते हैं, जो गट हेल्थ सुधारते हैं.
घर पर कैसे बनाएं पुल्लारिसी कूझ?
सामग्री
- दूध- 50 मिली
- दही- 60 मिली
- ओट्स- 50 ग्राम
- शहद- 10 मिली
- फ्रूट्स- 20 ग्राम
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में ओट्स, दूध, शहद और दही को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- बाउल में एक सूती कपड़े से ढक दें और कपड़ा बांधने के लिए इलास्टिक बैंड का इस्तेमाल करें. बांधने के बाद 6 घंटे तक रख दें या पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें.
- अब एक बालल में र्मेंटेड ओट्स की एक लेयर लगाएं और फिर दही की परत रखें. बारीक कटे हुए फ्रूट्स के टुकड़े रखें.
- ऊपर से अपनी पसंद की सारी चीजें डालें और ठंडा रखने के लिए रख दें. बस इसका सेवन करें और गर्मी से बचें.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में टंकी से आता है खौलता हुआ पानी? ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
16 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines