---विज्ञापन---

भीषण गर्मी में राहत देगा ‘पुल्लारिसी कूझ’, FSSAI ने बताया घर पर बनाने का आसान तरीका

Heat Se Bachne Ke Liye Recipe: दिल्ली की गर्मी लगातार बढ़ रही है और अलर्ट जारी हो गया है कि खुद को गर्मी से बचाना बहुत जरूरी है. इससे बचने के लिए FSSAI ने तमिलनाडु की एक डिश साझा की है, जिसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. आप भी इसे घर पर बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और गर्मी को मात दे सकते हैं.

---विज्ञापन---

Pullarisi Koozh Recipe: गर्मियों में जब तापमान लगातार बढ़ता है तो शरीर को ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. लू, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में खान-पान में कुछ ऐसे पारंपरिक और ठंडक देने वाले फूड्स शामिल करना जरूरी है, जो शरीर को अंदर से कूल रखें. इसी कड़ी में FSSAI ने एक खास साउथ इंडियन डिश पुल्लारिसी कूझ को गर्मी के लिए बेहद फायदेमंद बताया है. खास बात यह है कि इस डिश को घर पर बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. अगर आपको यह डिश बनाना नहीं आती तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. आप गर्मी से बचने के लिए इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- सन टैन हटाने का आसान तरीका, घर पर बनाएं ये असरदार फेस मास्क

---विज्ञापन---

क्या है पुल्लारिसी कूझ?

पुल्लारिसी कूझ एक पारंपरिक साउथ इंडियन डिश है, जो दूध और ओट्स को फर्मेंट करके बनाई जाती है. यह हल्की, पौष्टिक और ठंडक देने वाली होती है. तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में इसे गर्मियों में खासतौर पर खाया जाता है.

गर्मी में क्यों है फायदेमंद?

शरीर को रखता है ठंडा- फर्मेंटेड फूड होने के कारण यह शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है.
डिहाइड्रेशन से बचाव- इसमें पानी की मात्रा अच्छी होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है.
पाचन के लिए बेहतर- फर्मेंटेशन के कारण इसमें प्रोबायोटिक्स बनते हैं, जो गट हेल्थ सुधारते हैं.

---विज्ञापन---

घर पर कैसे बनाएं पुल्लारिसी कूझ?

सामग्री

  • दूध- 50 मिली
  • दही- 60 मिली
  • ओट्स- 50 ग्राम
  • शहद- 10 मिली
  • फ्रूट्स- 20 ग्राम

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में ओट्स, दूध, शहद और दही को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • बाउल में एक सूती कपड़े से ढक दें और कपड़ा बांधने के लिए इलास्टिक बैंड का इस्तेमाल करें. बांधने के बाद 6 घंटे तक रख दें या पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें.
  • अब एक बालल में र्मेंटेड ओट्स की एक लेयर लगाएं और फिर दही की परत रखें. बारीक कटे हुए फ्रूट्स के टुकड़े रखें.
  • ऊपर से अपनी पसंद की सारी चीजें डालें और ठंडा रखने के लिए रख दें. बस इसका सेवन करें और गर्मी से बचें.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में टंकी से आता है खौलता हुआ पानी? ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

First published on: Apr 22, 2026 01:13 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola