हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pudina Panna: स्वाद के साथ सेहत भी बनाता है ये खास ड्रिंक, जानें रेसिपी और फायदे

विज्ञापन
Pudina Panna Recipe

Pudina Panna Recipe: गर्मी का मौसम है और आम पन्ना ना बने ऐसा तो शायद ही होता हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम पन्ना ही नहीं बल्कि पुदीना का भी पन्ना बनाया जाता है। पुदीना पन्ना का भी स्वाद बेहद टेस्टी होता है और इसके सेवन से कई लाभ भी होते हैं।

आम पन्ना का स्वाद बेहद टेस्टी होता है, लेकिन इसे सिर्फ गर्मी के मौसम में ही बनाया जा सकता है। वहीं, पुदीना पन्ना कभी भी बनाया जा सकता है। इस ड्रिंक के सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसलिए आज हम आपको पुदीना पन्ना की रेसिपी और उसके लाभ बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

Pudina Panna बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • पुदीने की पत्तियां
  • हरा धनिया पत्ता
  • गुड का पाउडर
  • नींबू का रस
  • जीरा पाउडर
  • काला नमक

(Pudina Panna Recipe) इस तरह से बनाएं पुदीना पन्ना

  • पुदीना पन्ना बनाने के लिए आपको सबसे पहले पुदाने की पत्तियां लेनी है।
  • इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें।
  • अब इन पत्तियों से एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद कुछ धनिया पत्ती लें और इन्हें भी अच्छे से पीस लें।
  • फिर इसमें अपनी जरुरत के हिसाब से गुड़ का पाउडर, नींबू का रस मिला लें।
  • इसके बाद एक गिलास में जीरा पाउडर और काला नमक लें।
  • अब इसमें 2 चम्मच पुदीना और धनिया का पेस्ट मिक्स करें।
  • फिर इसे अच्छे से मिक्स करें और इसमें अपनी जरुरत के हिसाब से आइस क्यूब डालें।
  • अब आपका पुदीना पन्ना एकदम तैयार है।
  • आप इसे सर्व करें और इसका आंनद लें।

Pudina Panna के लाभ

1. पेट से जुड़ी परेशानियों से निजात दिलाता है

पेट की सेहत के लिए पुदीने को बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से एसिडिटी, बदहजमी, ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही पुदीना पेट के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है और पेट की परेशानियों से बचाता है।

विज्ञापन
2. चेहरे पर ताजगी लाता है

स्किन के लिए भी पुदीने को फायदेमंद माना जाता है। खीरे की तरह पुदीना भी फेस को ठंडक देता है। स्किन को मॉश्‍चराइज रखने में ये मदद करता है। साथ ही इसकी पत्तियों से रस निकालकर चेहरे पर लगाया जाए तो त्वचा को नमी और ताजगी मिलती है।

3. एलर्जी से छुटकारा दिलाता है

एलर्जी के लिए भी पुदीने को फायदेमंद माना जाता है। नाक, आंख से जुड़ी एलर्जी को दूर करने में पुदीने का कोई तोड़ नहीं है। साथ ही ये दिमाग को भी शांत रखने का काम करता है और तनाव-स्ट्रेस को दूर करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola