Protein Rich Foods: सर्दियों में खानपान का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि धीरे-धीरे मौसम ठंडा होने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व से भरपूर फूड खाना सर्दियों के दौरान इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर फूड एंटीबॉडी को बढ़ाने और सेलुलर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप प्रोटीन से भरपूर हेल्दी लड्डू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और इसे आप स्नैक्स के रूप में हर रोज खा सकते हैं। ये लड्डू ज्यादातर बादाम, बीज और फलियों से भरे होते हैं, जो आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते है कौन-कौन से लड्डू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?
बादाम और काजू के लड्डू
बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और आपको ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है। वहीं, काजू मैग्नीशियम का एक अच्छा सोर्स है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसे आप गुड़, सूखे नारियल और घी के साथ मिलाकर हेल्दी और टेस्टी लड्डू तैयार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
सरसों के लड्डू
सरसों के बीज जरूरी अमीनो एसिड के साथ-साथ विटामिन ई, मैग्नीशियम और सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करते हैं। सरसों के लड्डू को बनाने के लिए आप सरसों के बीज, गुड़ और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है।
मूंगफली के लड्डू
मूंगफली के लड्डू हेल्दी फैट, फाइबर और जरूरी विटामिन से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने करने और शरीर को एनर्जी से भरपूर रखने में मदद कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए मूंगफली को भूनकर, उन्हें पीसकर पाउडर बनाकर और गुड़ या शहद, घी और इलायची या दालचीनी जैसे मामलों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
6 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
6 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
7 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
9 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
10 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
11 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines