हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Protein Breakfast: सुपरहेल्दी बनाएं अपनी सुबह, इन हाई प्रोटीन फूड्स को करें ब्रेकफास्ट में शामिल

Protein Breakfast: आज के समय में हर कोई सेहत को लेकर काफी कॉन्शियस है। लोग हेल्दी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए वर्कआउट करते हैं, योग करते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं समझ आता किनाश्ते में प्रोटीन शामिल करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन-से सुपरफूड्स आपकी सेहत के लिए हेल्दी साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

Protein Breakfast: आज के समय में अच्छी सेहत और फिट बॉडी के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। दिन की शुरुआत अगर न्यूट्रिशन से भरपूर और हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट से की जाए, तो न केवल आपकी एनर्जी बनी रहती है बल्कि यह मसल्स बनाने, वजन कंट्रोल करने और पेट लंबे समय तक भरा रखने में भी काफी ज्यादा मदद करता है। इसके साथ ही शरीर में पूरे दिन एक्टिव नेस रहती है। हाई प्रोटीन फूड्स हमारे शरीर की मरम्मत, मसल्स ग्रोथ और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। खासकर सुबह के खाने में अगर इन्हें शामिल किया जाए तो पूरा दिन एक्टिव और फ्रेश महसूस होता है। तो आइए जानते हैं कौन-से वे सुपरफूड्स हैं जिन्हें सुबह नाश्ते में जरूर लेना चाहिए।

ग्रीक योगर्ट

Image Source Freepik

अगर आप रोजाना ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का सेवन नाश्ते में करते हैं तो इससे आपको एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन भरपूर होता है जो कि पेट के लिए भी फायदेमंद है। ग्रीक योगर्ट पाचन को बेहतर करता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इसमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं जो पेट की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं।

विज्ञापन

पनीर

पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है। यह मसल्स बनाने, हड्डियों को मजबूत करने और वजन कम करने में काफी मददगार होता है। आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट में सलाद या टोस्ट के साथ खा सकते हैं।

टोफू

Image Source Freepik

विज्ञापन

टोफू सोया से बना होता है और यह वेजिटेरियन लोगों के लिए एक बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत है। यह हार्ट को हेल्दी रखने, मसल्स ग्रोथ में मदद करने और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में बहुत मददगार होता है। आप चाहें तो इसे फ्राई या ग्रिल करके खा सकते हैं।

सैल्मन मछली

सैल्मन मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है, ब्रेन फंक्शन को सुधारता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। ब्रेकफास्ट में ग्रिल्ड सैल्मन एक हेल्दी चॉइस हो सकती है।

विज्ञापन

ग्राउंड टर्की

Image Source Freepik

ग्राउंड टर्की लो-फैट, हाई प्रोटीन मीट है जो वजन कम करने वालों के लिए सबसे बेस्ट है। यह मसल्स रिपेयर और बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद करता है। इसे आप ऑमलेट या रोल्स में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रोजाना इस समय खाएं मखाना, पाएं दमदार और सेहतमंद शरीर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola