वैलेंटाइन वीक का सबसे रोमांटिक दिन यानी प्रपोज डे आ चुका है! यह वह दिन है जब आप अपने दिल की बात जुबां पर लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है? अगर आप अपने पार्टनर को कुछ अलग अंदाज में प्रपोज करना चाहते हैं, तो भारी-भरकम तोहफों के बजाय अपने हाथों से बना एक प्यारा सा हार्ट शेप्ड ब्रेकफास्ट तैयार करें. सुबह जब आप उनके सामने प्यार से सजा यह नाश्ता पेश करेंगे, तो इसे देखकर उन्हें बहुत अच्छा फील होगा और पूरा दिन वह खुश रहेगी/रहेगा. आइए जानते हैं कैसे बनाएं प्रपोज डे स्पेशल ‘हार्ट टोस्ट और एग.
यह भी पढ़ें: क्या आपकी धड़कनें भी अचानक रुक जाती हैं? इसे मामूली न समझें, हो सकती है यह गंभीर बीमारी!
रेसिपी के लिए इन चीजों की जरूरत
इस स्पेशल ब्रेकफास्ट को बनाने के लिए आपको बहुत कम जरूरत होगी:
- 2-4 (व्हाइट या ब्राउन अपनी पसंद अनुसार) ब्रेड स्लाइस
- अंडे 2
- सेंकने के लिए मक्खन या घी 1 बड़ा चम्मच
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार.
- स्वाद बढ़ाने के लिए चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो भी डाला जा सकता है.
- हार्ट शेप कुकी कटर (अगर न हो तो चाकू का इस्तेमाल करें).
कैसे बनाएं ये स्पेशल नाश्ता?
- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें और कुकी कटर की मदद से उसके बीचों-बीच एक दिल (Heart) के आकार का टुकड़ा काटकर निकाल लें.
- काटने के लिए अगर आपके पास कुकी कटर नहीं है, तो आप चाकू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उसमें थोड़ा मक्खन या घी डालें.
- अब ब्रेड स्लाइस को पैन पर रखें और उसे हल्का सुनहरा होने तक सेकें.
- अब ब्रेड के बीच वाले खाली हिस्से (दिल वाले आकार) में अच्छे से एक अंडा फोड़कर डालें. आंच को धीमा रखें.
- ऊपर से हल्का नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स छिड़कें.
- इसे तब तक पकने दें जब तक अंडा अच्छे से सेट न हो जाए.
- जब अंडा पक जाए, तो उसे प्लेट में निकालें और अपने पार्टनर को गरमा-गरम चाय या कॉफी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Propose Day 2026: आज है प्रपोज डे, जानिए वैलेंटाइन वीक का यह दूसरा दिन क्यों है खास
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
29 mins agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
14 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
15 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
17 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
18 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
21 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
21 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
22 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
22 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines