Loose Motion Problem In Children During Summer: इन दिनों गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। तेज और चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल तक हो जाता है। हालांकि, बच्चों की मजबूरी है, क्योंकि अभी स्कूल बंद नहीं हुए हैं। मई की भयंकर गर्मी में बच्चों को सबसे ज्यादा वोमिटिंग-लूज मोशन और डायरिया की समस्या होती है।
अगर बच्चा खान-पान में जरा सी गड़बड़ी कर दें, तो इसका नतीजा बच्चों में लूज मोशन या वोमिटिंग जैसी बीमारियां हो जाती हैं। खासतौर पर जो बच्चे बाहर का खाना पसंद करते हैं, उनके लिए दिक्कत ज्यादा होती है। अक्सर कई बार गर्मी में पानी कम पीने की वजह से बच्चे बीमार जल्दी पड़ सकते हैं। ऐसे में बच्चे के खाने-पीने का खास ध्यान रखें।
बच्चे को लूज मोशन होने पर क्या करें?
दूध वाले प्रोडक्ट्स न दें
बच्चे को वोमिटिंग-लूज मोशन होने पर दूध से बनी चीजें कम खिलाएं। खासतौर पर खाली पेट दूध या दूध से बनी चीजें देने से बचें। जिन्हें दूध कम पचता है उन्हें ज्यादा समस्याएं हो सकती है।
हल्का खाना खिलाएं
जब बच्चे का पेट गड़बड़ होता है और साथ में वोमिटिंग भी हो रही है, तो हल्का खाना खिलाएं। घर का बना खाना ही खिलाएं। बच्चे को दही और दाल- चावल खिला सकते हैं। इसके अलावा खिचड़ी भी बना कर खिला सकते हैं।
पानी की कमी न होने दें
वोमिटिंग-लूज मोशन में शरीर कमजोर होता है। इसलिए खूब पानी पिलाते रहें। डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ओआरएस का घोल या नमक-चीनी का पानी पिलाएं। नारियल पानी पिला सकते हैं।
खाने में किन प्रोडक्ट्स को शामिल करें
बच्चे को वोमिटिंग-लूज मोशन होने पर खाने में चावल, मूंग दाल, दलिया, उबले आलू खिला सकते हैं। इस वक्त बच्चे को ज्यादा दही खिलाएं। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पेट में अच्छे और खराब बैक्टीरिया के बैलेंस को बनाए रखने में हेल्प करते हैं।
केला दें
बच्चे को दस्त होने पर पका केला खिला सकते हैं। इससे पेट को आराम मिलता है और एनर्जी मिलती है। इस वक्त भूलकर भी आम न खिलाएं।
5 बातों का रखें ख्याल
- बच्चों को पसीने में कुछ भी ठंडी चीजें खाने न दें।
- चिलचिलाती धूप में बच्चों को बाहर न जाने दें।
- भरपूर पानी और लिक्विड देते रहें।
- जंक फूड से बच्चों को दूर रखें।
- ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खिलाएं।
ये भी पढ़ें- Lunch Box Ideas: टिफिन बॉक्स के लिए 5 आसान और टेस्टी रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
5 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
9 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
13 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
15 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines