Mug Cheese Omelet Recipe In Hindi: अंडा एक रिच प्रोटीन फूड है। जिसको लोग नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग अंडे की मदद से कई तरह की डिशेज जैसे- अंडा भुर्जी, अंडा करी, एग पराठा या एग चाट बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मग चीज ऑमलेट बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मग चीज ऑमलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज और खूशबूदार लगता है। इसको आप माइक्रोवेव में केवल 1.5 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मग चीज ऑमलेट बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं? तो नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी ओट्स चीला, जानें रेसिपी
मग चीज ऑमलेट बनाने की सामग्री-
- अंडा
- पनीर क्यूब्स 1 कद्दूकस किया हुआ
- टमाटर 1 बड़ा चम्मच कटा
- काली मिर्च आवश्यकता अनुसार
- शिमला मिर्च 1 बड़ा चम्मच कटी हुई (हरी मिर्च)
- प्याज 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ
- नमक आवश्यकता अनुसार
- रिफाइंड तेल 1 छोटा चम्मच
- कटा हरा धनिया सजाने के लिए
- चीज 1 क्यूब्स
अभी पढ़ें – अचानक घर पर आ गए हैं मेहमान? तो झटपट बनाएं स्वाद में दमदार लखनवी दम आलू
मग चीज ऑमलेट बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक रेग्युलर साइज का माइक्रोवेव सेफ मग लें।
- फिर आप इस मग को एक चम्मच तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप 1 अंडे को इस मग में फोड़ लें।
- फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डाल दें।
- इसके बाद आप अंडे को अच्छी तरह ले फेंट लें।
- फिर आप इसमें 1 बड़ा चम्मच कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें टमाटर और कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल दें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप आखिर में मग को करीब 1 मिनट और 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखकर पकाएं।
- अब आपका टेस्टी मग चीज ऑमलेट बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको कद्दूकस पनीर और धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 mins agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 hr agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
18 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
20 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
21 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
23 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
23 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines