How To Make Kaju Katli Paratha: फेस्टिव सीजन खत्म होते ही घरों में ढेर सारी मिठाईयां बच जाती हैं जोकि रखी-रखी खराब होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपके घर पर काजू कतली की मिठाई बच गई है तो आज हम आपके लिए काजू कतली पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। काजू कतली पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान होता है। इसको आप नाश्ते में झटपट बनाकर घरवालों का मूड अच्छा कर सकते हैं। बच्चे भी इस पराठे को खूब पसंद करेंगे, तो चलिए जानते हैं काजू कतली पराठा बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Child Health Care: बच्चों की डाइट में शामिल करें आलूबुखारा का जूस, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त लाभ
काजू कतली पराठा बनाने की सामग्री-
- आटा 1 कप
- सूजी 1/2 कप
- काजू कतली 10 (मैश की हुई)
- इलायची पाउडर 1 चम्मच
- बादाम 10
- चीनी पाउडर 1/2 कप
- बेकिंग सोडा 1 चम्मच
- घी या मक्खन 4 चम्मच
- पानी 1/2 कप
काजू कतली पराठा कैसे बनाएं? (How To Make Kaju Katli Paratha)
- काजू कतली पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू कतली को मैश कर लें।
- फिर आप एक बड़े बर्तन में आटा, सूजी और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें धीरे-धीरे घी डालते हुए हाथों से गूंथते हुए डो तैयार कर लें।
- फिर जब आटा गूंथने लगे तो आप इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें।
- सॉफ्ट आटा गूंथने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद आप मैश की हुई काजू कतली में चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालें।
- फिर आप इसमें बादाम का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें और 5 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप इस आटा की लोइयां बनाकर रोटी की तरह बेल लें।
- फिर आप इसमें मिश्रण भरकर फिर से आटे का पेड़ा बनाकर बेल लें।
- इसके बाद आप तवा गर्म करके उसपर पराठा डालें।
- फिर आप पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर अच्छी तरह से सेंक लें।
- अब आपका लजीज काजू कतली का पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
4 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
8 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
12 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
14 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines