Premanand Maharaj Relationship Tips: रिश्ता चाहे कोई भी हो एक दूसरे को समझना जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है रिश्ता बनाना बहुत आसान हो लेकिन उसे निभाना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब हम किसी रिश्ते में होते हैं तो अपने पार्टनर की छोटी-बड़ी चीजों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इससे आपका रिश्ता मजबूत रहता है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम अपने पार्टनर के साथ रहकर भी अलग महसूस करने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जानें इसे लेकर प्रेमानंद महराज क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज?
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कोई हमारे साथ छल कर रहा है तो बड़ी कृपा कर रहा है क्योंकि हमें समझ में तो आ गया कि संसार का प्यार झूठा है यहां सब छलिया है। जब तक तुमसे स्वार्थ है और तुमसे बढ़कर नहीं मिलता है तब तक वह तुम्हारे साथ रहेगा जिस दिन उसका स्वार्थ खत्म हो जाएगा और तुमसे बढ़कर मिल जाएगा तो वह तुम्हारा साथ छोड़ देगा।
ये भी पढ़ें- इन 6 गलतियों की वजह से रिश्ते में आती है दरार, खत्म होने लगता है प्यार
महाराज जी बताते हैं कि जिस दिन आप किसी के काम लायक नहीं रहोगे भारी विपत्ति में फंस जाओगे उस दिन कोई साथ देने वाला नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम तो यह अच्छा मानते हैं कि संसार में हम तो प्यार करें लेकिन कोई हमें प्यार ना करें। मुझे रास्ता तो मिल जाएगा कि कोई ऐसा एक है, जो हमें प्यार कर सकता है वो भगवान इसीलिए मीरा जी ने बचपन से जो ठाना वही सच है।
कैसे पहचाने आपका पार्टनर फीलिंग कद्र नहीं करता?
वह आपको समय नहीं देते– अगर आपका भी पार्टनर आपको समय नहीं देता है, तो समझें कि वह आपकी फीलिंग्स को नहीं समझता है। किसी रिश्ते में समय न देना रिश्ते को कमजोर कर सकती है।
दूसरे को सपोर्ट न करना- किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे को सपोर्ट करना जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर आपको सपोर्ट नहीं करता है, तो हो सकता है कि वह आपकी फीलिंग्स की कद्र नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इस चाय में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम, जानें इसके फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
9 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
12 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
16 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
17 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines