Pregnancy Diet: प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अहम खबर, डाइटिशियन ने बताए हेल्दी रहने के लिए रामबाण इलाज 

Pregnancy Diet: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है, जिसमें से सबसे ज्यादा जरूरी होता है सही पोषक तत्वों वाली डाइट लेना। ये मां और बच्चा दोनों के लिए  जरूरी मानी जाती है।

Pregnancy Diet

Pregnancy Diet

Pregnancy Diet: गर्भावस्था में हेल्दी रहने के लिए पोषण से भरपूर डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। हेल्दी डाइट बच्चे के विकास और मां के हेल्दी रहने में मदद करती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी हो जाते हैं। गर्भावस्था एक ऐसी स्थिति है जिस दौरान गर्भवती महिला को मौसम के अनुसार अपना ध्यान रखना पड़ता है नहीं तो इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और कई बार ध्यान न रखने के बच्चा अनहेल्दी पैदा हो सकता है। इसे लेकर न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटीशियन, प्रेगनेंसी हेल्थ स्पेशलिस्ट और न्यूट्री एक्टिवेनिया की संस्थापक अवनी कौल ने कुछ जरूरी पोषक तत्वों के बारे में बताया जो गर्भावस्था में जरूरी होते हैं।

विज्ञापन

विटामिन सी

विटामिन सी लेने से शरीर में आयरन के अवशोषण क्षमता को बढ़ावा को बढ़ावा मिलता और साथ ही बच्चे की हड्डियों और त्वचा के विकास में भी मदद करता है। इसके अलावा, ये इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में खट्टे फल, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, टमाटर, अमरूद और ब्रोकोली जैसे फूड को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

जिंक

गर्भावस्था में कोशिकाओं को मजबूत और इम्यून सिस्टम को ठीक रखने रखने के लिए जिंक एक जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। ये गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में मांस, दूध, साबुत अनाज और फलियों को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयोडीन

आयोडीन शिशु के दिमाग के साथ-साथ नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी पोषक तत्व माने जाते हैं। गर्भावस्था के दौरान इसकी कमी नुकसानदायक हो सकती है और शिशु के विकास में रुकावट पैदा कर सकती है। इसके लिए आप आयोडीन युक्त नमक, मछली, डेयरी प्रोडक्ट और अंडे का सेवन कर सकते हैं।

फोलिक एसिड

फोलिक एसिड विटामिन बी 9 का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, जो न्यूरल ट्यूब को बढ़ावा देने में मदद करता है। ये बच्चे के दिमाग और रीढ़ की हड्डी को हेल्दी रखने में मदद करता है फोलिक एसिड से भरपूर फूड का सेवन करने से न्यूरल ट्यूब से जुड़ी समस्याएं कम होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में केल, पालक, बीन्स, संतरे, मिर्च, फोर्टिफाइड अनाज और साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ