हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

प्रेग्नेंसी में पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम का इलाज, 3 घरेलू हैक्स के साथ

Pregnancy Acne Problems: प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम से बचे, चुनिंदा घरेलू चीजों की मदद से, जाने जानकारी।

विज्ञापन
Prevent pimples

Pregnancy Acne Problems: प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम से हर महिला कहीं न कहीं जरूर जूझती है। अपने जिन्दगी के इस स्पेशल मोमेंट में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिनमें पिंपल्स और एक्ने भी शामिल है। जिनके दाग-धब्बें सालों तक नहीं जाते हैं। इस प्रॉब्लम से बचने के लिए कुछ घरेलू हैक्स का यूज किया जा सकता है, जिसके बारे में प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर जानना चाहिए, जिनकी मदद से वह इस समस्या से बच सकती हैं तो आइए जानते हैं.. कुछ चुनिंदा घरेलू चीजों के बारे में जिनकी मदद से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।

सेब के सिरके से पिंपल्स से बचाव

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले पिंपल्स से बचने के लिए एप्पल साइडर विनेगर(सेब के सिरके ) का इस्तेमाल कर सकते है। सेब के सिरके में एसेटिक, सिट्रिक और एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इन गुणों की वजह से ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने से स्किन की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके साथ ही चेहरे पर होने वाले पिंपल्स के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल स्किन टोनर की तरह कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा प्रेग्नेंसी में रखेगा एक्ने की प्रॉब्लम से दूर

बेकिंग सोडा एक एल्कालाइन केमिकल कंपाउंड है, जिसका पीएच लेवल 9 होता है। वहीं त्वचा का पीएच लेवल 4.5 से 5.5 के बीच होता है। अगर आपके त्वचा पर टैनिंग की समस्या है, तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल अगर चेहरे पर करते हैं तो इससे त्वचा में निखार, रंग गोरा होता है और इसके साथ ही एक्ने की प्रॉब्लम से बचाव मिलता है। प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंसी के दौरान इसका इस्तेमाल करके इस समस्या से बचा जा सकता है इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ पानी से धूल लें।

विज्ञापन

शहद से ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा

प्रेग्नेंसी में शहद का इस्तेमाल पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम से बचने के लिए कर सकते हैं। शहद स्किन पोर्स की गंदगी, तेल और अशुद्धियों को बाहर निकालता है और स्किन को एक्सफोलिएट करता है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद एक्ने और ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा, शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो एक्ने में होने वाली सूजन को ठीक करने में सहायता कर सकते हैं।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola