हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बारिश के मौसम में ऐसे रखें खुद का ख्याल

विज्ञापन
Precautions to be taken during monsoon season

Health Tips: मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी भारी बारिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। इतना ही नहीं दिन में उमर भरी गर्मी और रात में ठंड लोगों को बीमारियों में जकड़ रही है। आसान शब्दों में कह सकते हैं कि बारिश का मौसम शुरू होते ही तरह-तरह की बीमारियां फैलने लगी हैं।

जानकारी के अनुसार, बारिश के मौसम में कीटाणुओं और बैक्टीरिया की चपेट में आने से लोग कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। डॉक्टरों की मानें तो इस मौसम में थोड़ी-सी भी लापरवाही कई बीमारियों को न्योता दे सकती है। मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। जानिए बदलते मौसम में कैसे रखें अपना ख्याल?

बारिश में होने वाली बीमारियां

मलेरिया, वायरल बुखार, डेंगू, हैजा, चिकनगुनिया, कोल्ड और फ्लू आदि।

विज्ञापन

बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपना ख्याल

बाहर न खाएं खाना

इस समय बाहर का खाना न खाएं, इसके अलावा लंबे समय से कटे हुए फल और सब्जियां भी न खाएं, क्योंकि इससे बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है और सेहत खराब हो सकती है।

विज्ञापन

मच्छरों से बचें

बारिश के मौसम में कई लोगों को मलेरिया हो जाता है, इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में मच्छरों से बचें, आस-पास पानी जमा न होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

विज्ञापन

एक्सरसाइज

बारिश में अक्सर मॉर्निंग वॉकनहीं हो पाती है, इसलिए घर पर ही एक्सरसाइज करें, ताकि आप फिट रह सकें।

विज्ञापन

सफाई जरूरी

बारिश के मौसम में साफ-सफाई रखने की बहुत जरूरत है,कमरों के अलावा किचन, घर के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें, इनमें मच्छर और बैक्टीरिया पनपते हैं।

विज्ञापन

आई फ्लू

कंजंक्टिवाइटिस के मामले देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से फैल रहे हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भारी बारिश, बाढ़ और जलभराव हुआ है। चल रहे मानसून के मौसम और हाई यूमि डीटी लेवल को ध्यान में रखते हुए, जिससे बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण बढ़ रहे हैं, अपनी आंखों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola