ये हैं बेस्ट Pre-Workout फूड! जिम जाने से इतने घंटे पहले सेवन करना रहेगा सही, जानिए
Pre-Workout Foods: आज हम आपके लिए कुछ प्री वर्कआउट फूड लेकर आए हैं, जिसे वर्कआउट से कुछ घंटों पहले खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Pre-Workout Foods: वजन घटाना हो या बढ़ाना, आजकल हर कोई अपने लाइफस्टाइल में तरह-तरह की चीजों को अपना रहे हैं। योग के अलावा कई लोग जिम में जाकर एक्सरसाइज करते हैं। खुद को फीट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं। जबकि, कुछ लोगों को जिम में वर्कआउट करते समय बहुत थकावट भरा और कमजोर फील होता है, जिससे वो खुद को बहुत लो फील करने लगते हैं। मगर ऐसा क्यों होता है क्या आपने कभी सोचा है? अगर जिम में थोड़ी सी एक्सरसाइज करने पर ही आपकी भी हालत खराब हो जाती है तो इसके पीछे की वजह आपकी डाइट हो सकती है।
जी हां, खाली पेट रहने से आप न तो पतले हो सकते हैं और न ही खुद को फीट रख सकते हैं। इसके लिए सही आहार का सही समय में पर जाना जरूरी है। अगर आपको भी वर्कआउट के दौरान कमजोरी महसूस होती है तो आप इसके लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। साथ ही वर्कआउट से पहले कुछ चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ प्री वर्कआउट फूड लेकर आए हैं, जिसे वर्कआउट से कुछ घंटों पहले खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
एक्सपर्ट्स की मानें तो प्री वर्कआउट फूड का सेवन करना गलत नहीं है। बस इसके लिए समय का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। अगर आप शाम को एक्सरसाइज करने जिम जाते हैं तो आपको जाने से 2 घंटे पहले आहार खा लेना चाहिए। अगर नाश्ता नहीं करना चाहते तो कम से कम एक सेब का सेवन जरूर कर लें। सुबह के समय दूध या सेब का सेवन करना सही माना जाता है, इसके आधे घंटे बाद आप जिम जा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: