Skin care Tips: सर्दी खत्म होने की शुरुआत फरवरी महीने से ही हो जाती है और मार्च तक यह लगभग खत्म होने लगती है। मार्च से गर्मी महीने की शुरुआत होने लगती है। ऐसे में हमारी बॉडी और स्किन को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है।
देखा जाता है कि जब भी मौसम में बदलाव होता है तो कई सारी स्किन संबंधी समस्याओं का भी आगमन हो जाता है। इस कारण प्रॉपर रूटीन अपनाना जरूरी होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन का ग्लो गर्मी चोरी न कर ले तो मार्च के महीने से आपको साइंटिफिकली प्रमाणित स्किन केयर रूटीन अपनाना चाहिए।
लाइटवेट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें
गर्मियों की शुरुआत में स्किन ऑयली हो सकती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मॉइश्चराइजर छोड़ दिया जाए। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) के अनुसार, हल्के और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे और पोर्स ब्लॉक न हों।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
स्किन कैंसर फाउंडेशन के मुताबिक, UVA और UVB किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे पिगमेंटेशन और एजिंग की समस्या होने लगती है। इस कारण SPF 30+ सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।
हाइड्रेटेड रहें
गर्मियों में शरीर से ज्यादा पानी निकलता है, जिससे स्किन ड्राई और डल लगने लगती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, रोज़ 8-10 गिलास पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है।
हल्के फेसवॉश का करें इस्तेमाल
हार्ड केमिकल वाले फेसवॉश स्किन के नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर सकते हैं। AAD के अनुसार, जेंटल और सल्फेट-फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करने से स्किन क्लीन और हेल्दी बनी रहती है। स्किन में प्राकृतिक नमी बनी रहे।
डाइट का रखें ध्यान
हार्वर्ड हेल्थ रिसर्च के मुताबिक, विटामिन C और E से भरपूर फूड्स स्किन की हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और एजिंग को धीमा करते हैं। अपनी डाइट में पपीता, संतरा, अखरोट और हरी सब्जियां शामिल करें।
कम करें एक्सफोलिएशन
AAD की गाइडलाइंस के अनुसार, हफ्ते में 1-2 बार स्किन एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन हटे और स्किन ब्राइट दिखे। ज्यादा स्क्रब करने से स्किन डैमेज हो सकती है।
कम करें मेकअप
गर्मियों की शुरुआत में ज्यादा मेकअप लगाने से पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं, जिससे मुंहासे और स्किन इरिटेशन की समस्या हो सकती है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हल्का और ब्रेथेबल मेकअप चुनें।
रात में जरूर करें स्किन केयर
रात में स्किन रिपेयर होती है, इसलिए सोने से पहले नाइट क्रीम या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात में सही स्किन केयर करने से स्किन की हेल्थ बेहतर होती है।
गर्म पानी से न धोएं चेहरा
गर्म पानी स्किन की नेचुरल नमी छीन सकता है, जिससे ड्राइनेस और रेडनेस बढ़ सकती है। हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धोएं।
बालों की देखभाल भी है जरूरी
स्कैल्प पर जमा ऑयल और डैंड्रफ चेहरे पर पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, साफ स्कैल्प और सही हेयर केयर से फेस पर होने वाले ब्रेकआउट्स कम हो सकते हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
9 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
9 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
10 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
11 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
13 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines