Iftari Recipes: रमजान का महीना आधा हो चुका है. इसलिए ज्यादातर लोग इफ्तारी में पकोड़े या समोसे खाकर बोर हो गए होंगे. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो एक बार हमारी बताई गई रेसिपी जरूर ट्राई करें. वैसे ही, पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तार के समय कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा खाने का मन जरूर करता है. ज्यादातर घरों में इफ्तारी में समोसे, पकोड़े या चाट जैसी चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन इस बार आप कुछ नया ट्राई करें और इफ्तारी को स्वादिष्ट बनाएं. बता दें, आलू से बनने वाला यह स्नैक बहुत स्वादिष्ट है, जो बच्चे से लेकर बड़ों को बहुत आसानी से पसंद आ जाएगा. खास बात यह है कि आप इसे बहुत ही आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- श्रीलंका में घूमने का है प्लान? माधुरी दीक्षित के बताए ये ट्रैवल टिप्स कर देंगे ट्रिप आसान
Crispy Potato Triangles की रेसिपी
सामग्री
- आलू- 4 (उबले हुए)
- ब्रेड स्लाइस- 4
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- तलने के लिए तेल
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर आलू के छिलके उतारकर उबालने के लिए रख दें. अब उबले हुए आलू को एक बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें.
- इसमें ब्रेड स्लाइस को हाथ से तोड़कर मिला दें. इसके बाद सभी सामग्रियों हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालें और मिक्स करें.
- अच्छी तरह मिलाने के बाद इस मिश्रण में कॉर्नफ्लोर डालें ताकि इसका टेक्सचर थोड़ा सख्त हो जाए और तलते समय टूटे नहीं. जब मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए तो उसकी छोटी-छोटी लोई बनाएं.
- अपनी पसंद का शेप दें और एक कड़ाही को गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो इन तैयार शेप को हल्की आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
- जब यह अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाएं तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. अब गर्मागर्म सॉस के साथ सर्व करें. अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
इसे भी पढ़ें- बिना खराब किए लेदर के जूते कैसे साफ करें? यहां जानिए मिनटों में चमकाने का जादुई तरीका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
2 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
3 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
7 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines