हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chaat Recipe: सावन के व्रत में एनर्जेटिक रहने के लिए खाएं आलू मूंगफली की चाट, आसान है बनाना

विज्ञापन

Chaat Recipe: सावन का पावन महीना चल रहा है, जिसमें भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। इस महीने में सोमवार के व्रत रखे जाते हैं ताकि भगवान भोले बाबा का आशीर्वाद मिल सके। व्रत के दौरान फलाहार भोजन किया जाता है। ऐसे में जरूरी है की आप ऐसा फलाहार भोजन करें जिससे आपके शरीर को अंदरूनी ताकत मिले। अगर आपने भी व्रत रखा है तो आलू और मूंगफली से बनी चटपटी चाट बना सकते हैं। ये हेल्दी होती है जो फलाहार में खाई जाती है जिसे खाने से बहुत देर तक पेट भरा सा रहता है। तो आइए जानते हैं कि आप कैसे बना सकते हैं आलू और मुंगफली की चाट।

आलू और मूंगफली की चाट बनाने के लिए सामग्री

उबले आलू
मूंगफली
हरी धनिया पत्ती
एक नींबू का रस
एक बड़ा चम्मच हरी चटनी
एक बड़ा चम्मच दही
एक बड़ा चम्‍मच अनारदाना की चटनी
एक छोटा चम्मच भुना पिसा जीरा
सेंधा नमक

आलू और मूंगफली की चाट बनाने की रेसिपी

आलू मुंगफली की चटपटी चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू उबाल लें।
इसके बाद इन्हें ठंडा कर छील लें और एक प्लेट में रख दें।
अब हरे धनिया और अनारदाना की चटनी भी बनाकर एक कटोरी में रख लें।
इसके बाद कढ़ाई को गर्म करने के लिए रखें और उसमें घी डालकर गर्म कर लें।
अब इसी कढ़ाई में छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे आलुओं को भी फ्राई कर लें।
जब आलू करारे से हो जाएं तो आप इन्हें अलग कर लें।
अब एक बड़े बाउल में आलू और मूंगफली को एक साथ मिक्स करें।
अब इसमें हरी चटनी और अनारदाना वाली खट्टी-मीठी चटनी डालें।
इसके बाद इसमें दही डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसमें सेंधा नमक, भुना जीरा भी डालें और मिक्स कर लें।
आपकी चटपटी मुंगफली आलू चाट बनकर तैयार है।
आप इसे गर्मा गर्म सर्व करें और वाहवाही लूटें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola