Post Swimming Tips: गर्मियों में स्विमिंग करना न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि आपको तरोताजा भी महसूस कराता है। लेकिन कई बार स्विमिंग के बाद त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। टैनिंग की वजह से स्किन का रंग गहरा और अनईवन हो जाता है जो देखने में अच्छा नहीं लगता। इसका मुख्य कारण होता है तेज धूप और सूरज की हानिकारक किरणें। स्विमिंग करते समय हमारा शरीर सीधे सूरज की किरणों के संपर्क में आता है जिससे स्किन जल सकती है और उसका प्राकृतिक निखार कम हो सकता है। लेकिन अगर हम कुछ आसान टिप्स अपनाएं तो इस टैनिंग से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 टिप्स के बारे में, जिन्हें आप स्विमिंग के दौरान और बाद में अपना सकते हैं।
वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन जरूर लगाएं
स्विमिंग से लगभग 20 मिनट पहले SPF 50+ वाला वॉटरप्रूफ और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और पानी में भी असर बनाए रखता है। स्विमिंग करने से पहले सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है।
तेज धूप में स्विमिंग से बचें
ऐसे बहुत से लोग हैं जो गर्मी के कारण तेज धूप में स्विमिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन दोपहर 10 बजे से 4 बजे के बीच सूरज की किरणें सबसे तेज होती हैं, जिससे टैनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि स्विमिंग सुबह या शाम के समय ही करें।
सुरक्षात्मक स्विमवियर पहनें
UV प्रोटेक्शन वाले फुल-स्लीव्स स्विमसूट या रैश गार्ड पहनें। ये आपके शरीर के बड़े हिस्से को धूप से बचाते हैं और टैनिंग को काफी हद तक कम करते हैं।
स्विमिंग के बाद तुरंत नहाएं
स्विमिंग के बाद त्वचा पर क्लोरीन या समुद्री नमक रह जाता है जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है और ड्राइनेस पैदा कर सकता है। इसलिए स्विमिंग के तुरंत बाद साफ पानी से नहाएं और त्वचा को अच्छे से धो लें।
मॉइस्चराइजर और एलोवेरा जेल लगाएं
स्विमिंग के बाद त्वचा को नमी की जरूरत होती है। एक हल्का और ठंडक देने वाला मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाना न भूलें। यह त्वचा को सुकून देता है जलन को कम करता है और टैनिंग से बचाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- यह छोटी सी चीज है फायदों का पावरहाउस जानिए 7 जबरदस्त लाभ
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines