गर्मियों में त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक! जानें बनाने का तरीका

Home Remedies For Open Pores: चेहरे पर कई बार दाग-धब्बों की वजह से गड्ढे होने लगते हैं, जो दिखने में बहुत ज्यादा भद्दे लगते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी गड्ढे होने लगे हैं, तो ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैक को आप घर पर ही कैसे बना सकते हैं?

Home Remedies For Open Pores

Home Remedies For Open Pores: बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान या किसी भी वजह से त्वचा पर दाग-धब्बे, दाने या एक्ने की समस्या होना आम बात है। लेकिन जब ये बहुत ज्यादा होने लगते हैं, तो इससे चेहरे की रंगत गायब हो जाती है। हालांकि तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट अपनाने के बाद दाग-धब्बे की समस्या से बचा जा सकता है, लेकिन कई बार दाग-धब्बे तो साफ हो जाते हैं, लेकिन चेहरे पर गड्ढे होने लगते हैं। जो दिखने में बहुत ज्यादा गंदे लगते हैं।

विज्ञापन

अगर आपके भी चेहरे पर दाग-धब्बों की वजह से गड्ढे होने लगे हैं, तो ऐसे में आप घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। इससे दाग-धब्बे के निशान तो गायब हो ही जाएंगे। साथ ही चेहरे पर पड़े गड्ढे भी भर जाएंगे। आइए जानते हैं एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में, जिसे अपनाकर आप अपने चेहरे पर पड़े गड्ढों से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

फेस पैक बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • मुल्तानी मिट्टी का पाउडर
  • गुलाब जल
  • नींबू का रस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by star (@b_beauti_tips)

विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी का पैक कैसे बनता है?

चेहरे के गड्ढे भरने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का पैक लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी का पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर उसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर मिलाएं। अब बाउल में दो चम्मच गुलाब जल और दो चम्मच ही नींबू का रस मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और पेस्ट को गाढ़ा बना लें।

चेहरे को अब ठंडे पानी से धोएं। फिर उस पर ये पेस्ट लगाएं। इस पेस्ट को कम से कम 20 से 25 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। जब पेस्ट सूखने लगे, तो उसे ठंडे पानी से स्क्रब करते हुए धो लें। पेस्ट को धोने के बाद चेहरे पर गुलाब जल लगाकर छोड़ दें। इससे खुले हुए पोर्स भर जाएंगे, जिससे चेहरा पर ग्लो वापस आ जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ