Popular Indian Art: भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलाओं के लिए दुनिया भर में काफी फेमस है। हर राज्य की अपनी एक अनोखी कला शैली है जो न केवल इतिहास और परंपरा को दर्शाती है बल्कि घर की सजावट में भी एक खास पहचान देती है। अगर आप अपने घर को सुंदर बनाना चाहते हैं तो भारतीय पारंपरिक कला शैलियाँ एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। ये न केवल देखने में खूबसूरत लगती हैं, बल्कि ये आपके घर को एक भारतीय लुक देती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही फेमस और सुंदर कलाओं के बारे में जिन्हें आप अपने घर में एड कर सकते हैं।
मधुबनी कला
मधुबनी कला बिहार की पारंपरिक लोककला है जिसमें प्राकृतिक रंगों का प्रयोग होता है। इस कला में ज्यामितीय आकृतियां, देवी-देवताओं की छवियां और प्रकृति से जुड़ी चीजें जैसे पक्षी, फूल और पेड़ दर्शाए जाते हैं। आप इस मधुबनी पेंटिंग को दीवारों, फ्रेम्स, कुशन कवर और वॉल हैंगिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं।
वारली कला
वारली पेंटिंग महाराष्ट्र की फेमस कला है, जो सफेद रंग से मिट्टी की दीवारों पर बनाई जाती है। इस कला में सरल आकृतियों जैसे त्रिकोण, वृत्त और रेखाओं के माध्यम से रोजाना के जीवन, त्योहारों और लोक कथाओं को दर्शाया जाता है। आप इसे अपने घर में लगाकर रौनक बढ़ा सकते हैं।
पिचवाई कला
पिचवाई कला राजस्थान की चित्रकला है जो श्रीनाथजी (कृष्ण भगवान के एक रूप) से जुड़ी होती है। इस कला में बारीकी से की गई चित्रकारी, समृद्ध रंग और धार्मिक भावनाएं देखने को मिलती हैं। इसे खासतौर पर मंदिरों में लगाया जाता है लेकिन आजकल इसे होम डेकोर में भी दीवारों, पर्दों और फैब्रिक पर खूब इस्तेमाल किया जा रहा है।
कलमकारी कला
कलमकारी कला आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फेमस है। इसका अर्थ है ‘कलम से की गई चित्रकारी’। इसमें प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके कपड़े पर धार्मिक और पौराणिक कथाएं चित्रित की जाती हैं। आप चाहें तो इसे पर्दों, बेडशीट्स, कुशन कवर और वॉल आर्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाघ प्रिंट कला
बाघ प्रिंट मध्य प्रदेश की एक टेक्सटाइल प्रिंटिंग कला है जिसमें लाल और काले रंगों के संयोजन से सुंदर पैटर्न बनाए जाते हैं। आप चाहें तो इसे पर्दे, टेबल रनर या कुशन कवर में उपयोग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हरियाली में छुपा है हेल्थ सीक्रेट, जानिए कौन से पत्ते हैं किस चीज के लिए फायदेमंद
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
7 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
10 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
14 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
17 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines