Poha Nuggets Recipe In Hindi: पोहा एक ऐसा आहार है जोकि कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और विटामिन सी जैसे गुणों का भंडार होता है। पोहा पचाने में बहुत हल्का होता है इसलिए आमतौर पर लोग पोहे को नाश्ते में बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आजतक पौहा तो आपने कई बार खूब खाया ही होगा।
लेकिन क्या कभी आपने पोहे की मदद से बने नगेट्स का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पोहा नगेट्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इन स्वादिष्ट नगेट्स को कई सब्जियों और मसालों की मदद से तैयार किया जाता है।
अभी पढ़ें – शाम की हल्की भूख को शांत करें रेस्टोरेंट स्टाइल दही के शोले बनाकर, जानें रेसिपी
ये खाने में बेहद चटपटा और लजीज लगता है। इसके साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं पोहा नगेट्स (Poha Nuggets Recipe) बनाने की रेसिपी-
पोहा नगेट्स बनाने की सामग्री-
- चावल 1 कप दबा हुआ
- प्याज 1/2
- उबले मटर 1/4 कप
- जीरा पाउडर 1/2 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1/4 बड़ा चम्मच
- नमक आवश्यकता अनुसार
- मक्के का आटा 2 बड़े चम्मच
- वर्जिन जैतून का तेल 2 बड़े चम्मच
- उबले आलू 2 बड़े
- शिमला मिर्च 1/2 (हरी मिर्च)
- हरा धनिया 2 बड़े चम्मच कटा
- सूखे आम का पाउडर 1/2 टेबल स्पून
- गरम मसाला पाउडर 1/4 बड़ा चम्मच
- चावल का आटा 2 बड़े चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स 4 बड़े चम्मच
अभी पढ़ें – स्नैक में ट्राई करें स्वादिष्ट चिली अप्पे, स्वाद लगेगा सभी को मजेदार, जानें रेसिपी
पोहा नगेट्स बनाने की रेसिपी- (Poha Nuggets Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पोहा को धोकर एक मिनट तक भिगोकर रख दें।
- फिर आप इसका एक्स्ट्रा पानी निकाल लें और एक बाउल में डालें।
- इसके बाद आप उबले हुए आलू को एक बाउल में अच्छी तरह से मैश कर लें।
- फिर आप इसमें भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, मटर और हरा धनिया डालकर मिला लें।
- फिर आप इसमें जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें।
- इसके बाद आप इसमें चावल का आटा भी डालकर अच्छी तरह से आटा गूंथ लें।
- फिर आप इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हाथों से बेलनाकार शेप बना लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में कॉर्नफ्लोर का घोल और 1/4 कप पानी डालकर घोल बनाने लें।
- फिर आप तैयार नगेट्स को कॉर्नफ्लोर के घोल में अच्छी तरह से कोट करने के लिए टॉस करें।
- इसके बाद आप इसको ब्रेडक्रंब में चारों तरफ से रोल करके कोट करें।
- फिर आप एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें।
- इसके बाद आप तेल में नगेट्स डालकर सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपके टेस्टी पोहा नगेट्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको केचप और पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
7 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines