हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Poha Dosa Recipe: झटपट बनाएं हेल्दी और टेस्टी पोहा डोसा, जानें बनाने की विधि

Poha Dosa Recipe: आपने पोहा डोसा शायद ही कभी खाया होगा। ये डोसा आपकी हेल्थ के काफी फायदेमंद और खाने में टेस्टी होता है। अगर आप इसे घर पर बनाकर खाना चाहते हैं, तो यहां पर जानें बनाने की आसान रेसिपी।  

विज्ञापन
Poha Dosa Recipe

Poha Dosa Recipe: आमतौर पर आपने चावल और दाल से बना डोसा घर पर बना कर या फिर बाहर से लाकर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी पोहे से बना डोसा शायद ही खाया होगा। पोहे में फाइबर, आयरन, विटामिन, और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है, वजन कम होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में अगर आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी पोहे का डोसा बनाते हैं, तो ये आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता और आपको कुछ अलग खाने के भी मिल सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…

सामग्री

विज्ञापन

पोहा-  11/2 कप

चावल- 1/2 कप

विज्ञापन

नारियल- 2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

विज्ञापन

तेल- जरूरत के अनुसार

ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका

विज्ञापन

पोहा डोसा बनाने की विधि

1. सबसे पहले चावल को धोकर 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें,

विज्ञापन

2. पोहा को भी धोकर थोड़ा पानी डालें और एक अलग बर्तन में 1 से 2 भिगो दें।

3. इसके बाद  दोनों का पानी निकाल दें।

विज्ञापन

4. एक ब्लेंडर में चावल, पोहा और ताजा नारियल डालें, थोड़ा पानी डालें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें,

5. इसके बाद नमक डालें और इसे रात भर के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन

6. अगली सुबह बैटर को अच्छी तरह मिलाएं, डोसा पैन को गर्म करें।

7. अब पैन पर बैटर को थोड़ा मोटा फैलाएं, ऊपर से थोड़ा तेल छिड़कें।

8. थोडी देर बाद इसे पलट दें और दोनों तरफ से पकाएं।

9. आपका  हेल्दी और टेस्टी डोसा बनकर तैयार है। इसे आप  चटनी या सांभर के साथ खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola