Best Places Visit: साल 2024 बस खत्म ही होने वाला है। कई लोगों साल के अंत में घूमना पसंद होता, क्योंकि वह नए साल में पुराने साल की अच्छी यादों को देखना पसंद सकते हैं। सर्दियों महीने में तो घूमने का मजा ही कुछ और होता है। खासकर दिसम्बर के महीने में घूमने का अपना अलग ही मजा है, क्योंकि इस महीने में पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ जाती है और बर्फबारी शुरू हो चुकी होती है। कई लोग इस इस समय नया साल मनाने जाते हैं तो कई लोग साल के अंत में पार्टी अपने दोस्तों और परिवार के साथ जाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि साल के अंत में आप किन-किन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं?
डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
डलहौजी अपने हरे-भरे नजारों के लिए जाना जाता है। ये सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है। डलहौजी की अपनी यात्रा के दौरान सुंदर डैनकुंड पीक पर ट्रेक जरूर करें और खज्जियार की घाटी में कुछ फुर्सत के पल बिताएं। इस हिल स्टेशन में एक छोटा सा मॉल रोड है, जहां खाने-पीने की दुकानें है, जहां का खाना आपको जरूर पसंद आएगा।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली में यहां मिलते हैं 500 रुपये में ब्राइडल लहंगे, रोज लगती है सेल
कुर्ग, कर्नाटक
दिसंबर में घूमने के लिए कूर्ग भारत में सबसे अच्छी जगहों में से एक है । यह शांत हिल स्टेशन अपनी हरियाली, सुहावने मौसम और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको इलायची और कॉफी के बागान देखने को मिलेंगे, जो इस हिल स्टेशन का मुख्य केंद्र माना जाता है।
औली, उत्तराखंड
अगर आप बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं और स्कीइंग करना चाहते हैं तो औली आपके लिए बेस्ट जगह साबित हो सकता है। नीलकंठ, मन पर्वत और नंदा देवी की बर्फ से ढकी चोटियां देखने में काफी सुंदर लगती हैं। ये हिल स्टेशन देश के सबसे बेहतरीन स्कीइंग वाले जगहों में से एक है। साथ ही यहां पर जनवरी में स्कीइंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी आयोजित की जाती है।
दीव
दीव गुजरात में वेरावल बंदरगाह के पास स्थित है। दीव, अपने सुंदर समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यहां की खूबसूरती किसी को भी अपनी और खींच सकती है। यदि आप दिसंबर में दीव जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह हो सकती है। खास कर के उन लोगों के लिए जो समुद्र के किनारे घूमना पसंद करते हैं।
कसोल
कसोल हिमाचल प्रदेश में स्थित एक छोटा सा शहर है, जो खूबसूरती पार्वती नदी के किनारे स्थित है और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरी हुई है। इस शहर में घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद है। जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं और साथ ही यहां करने के लिए कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी मौजूद है। ये एक्टिविटीज आपकी ट्रिप का मजा बढ़ा सकती है। यहां पर आप मणिकरण साहिब, नेचर पार्क, तोश गांव और खीर गंगा घूम सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: वीकेंड पर दिल्ली के इन 4 बाजारों में सस्ती शॉपिंग! 200 रुपये में खरीदें कोरियन कपड़े
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
11 mins agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
3 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
4 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
5 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
7 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
8 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
10 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
23 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines