Pizza Recipe: क्या आपके घर में बच्चे और बड़े पिज्जा खाना पसंद करते हैं? और कई बार पिज्जा बनाने की फरमाइश भी कर देते हैं? हालांकि, ओवन ना होने के कारण आपके लिए घर में पिज्जा बनाना मुश्किल हो जाता है? तो अब आपकी इन सभी समस्या को दूर करने के लिए हम एक स्वादिष्ट पिज्जा रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाने के लिए ओवन की जरूरत नहीं होगी और ना ही किसी तरह की कोई झनझट होगी। आइए पिज्जा बनाने की विधि जानते हैं।
और पढ़िए – सर्दियों में खाएं आंवले का अचार, ये है आसान रेसिपी
Pizza Recipe Ingredients in Hindi
- मैदा (दो कप)
- यीस्ट (एक छोटा चम्मच)
- चीनी (दो छोटे चम्मच)
- शिमला मिर्च
- दो बेबी कॉर्न
- पिज्जा सॉस
- मोजरेला चीज
- मिक्स्ड हर्ब्स
- ऑलिव ऑयल
- नमक स्वादानुसार
Pizza Recipe in Hindi
- पिज्जा बनाने के लिए घर में ही बेस तैयार करें। इसके लिए आपको एक बाउल में मैदा छानकर डालना होगा। इसके बाद मैदे में थोड़ा सा नमक और चीनी मिला दें। अब इसमें यीस्ट मिला लें, लेकिन पहले इसे एक्टिवेट कर लें। इसके लिए आपको एक कटोरी में गरम पानी लेना होगा उसमें यीस्ट को रखना होगा। लगभग 10 मिनट के बाद यीस्ट का पानी मैदे में मिला दें। अब इस मैदे को गूंथ लें, इसके लिए जरूरत अनुसार गर्म पानी लें।
- मैदे का आटा अच्छे से गूंथने के बाद इस पर थोड़ा तेल लगाकर दो घंटे रे लिए ढ़ककर छोड़ दें। इसके बाद एक बड़ी लोई लें जिससे आधे सेमी मोटी रोटी बेली जा सके। आप चाहें तो इसे गोल या फिर अपनी मर्जी के मुताबिक बेल सकते हैं। बेलने के बाद बीच-बीच में चाकू की मदद से कट लगा दें।
- गैस पर एक नॉनस्टिक पैन रखें। हल्का सा तेल लगाएं और पिज्जा बेस तवे पर रख दें। ध्यान रखें कि इस दौरा गैस धीमी आंच पर ही रहे। इस दौरान जब बेस का रंग सुनहरा हो जाए तो दूसरी तरफ से भी बेस को पका लें। पिज्जा बेस पकाकर थोड़ा फुल जाए तो गैस से नीचे उतार लें।
- अब आपको सभी सब्जियां लेनी है जो आप इसमें डालना चाहते हैं। इससे पहले पिज्जा बेस पर पिज्जा सॉस फैलाते हुए लगा दें। इसके बाद इस पर कटी हुईं शिमला मिर्च, प्याज, बेबी कॉर्न, टमाटर, पनीर आदि मिला लें। इसके बाद ऊपर से चीच भी घिसकर डाल दें। अब फिर से तवे को धीमी आंच में करें और पिज्जा बेस रख दें। सब्जियों को पकाने और चीज को पिघलाने के लिए ऊपर से प्लेट रखकर ढक दें। इस तरह से तवा पिज्जा बन जाएगा। आप इसे मिक्स्ड हर्ब्स और केचप के साथ सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त