हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, मूंग की दाल से तैयार होगा यह प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट

Pesarattu Recipe: नाश्ते में कुछ मजेदार खाना चाहते हैं तो पेसरट्टू तैयार कर सकते हैं. पेसरट्टू बनाना आसान है और यह प्रोटीन से भरपूर होने के चलते बेहद हेल्दी भी होता है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं पेसरट्टू बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन
ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट पेसरट्टू. AI Generated Image

Protein Rich Breakfast: हर दिन कुछ नया खाने का मन तो करता है लेकिन समझ नहीं आता कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाएं जिसे बनाने में समय भी कम लगे, जो हेल्दी भी हो, पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रखे और बेहद स्वादिष्ट भी हो. अगर आप भी इसी उलझन में रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह घर में पेसरट्टू बनाकर खाया जा सकता है. पेसरट्टू आंध्र प्रदेश का पारंपरिक और पॉपुलर नाश्ता है जो मूंग की दाल से तैयार किया जाता है. इसे मूंग दाल का डोसा (Moong Dal Dosa) भी कहा जाता है. ऐसे में लिए आपको बताते हैं घर पर नाश्ते में कैसे बनाएं पेसरट्टू.

यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगकर खाएंगे बच्चे

नाश्ते में कैसे बनाएं पेसरट्टू | How To Make Pesarattu

पेसरट्टू सामग्री

विज्ञापन

हरी मूंग की दाल – 1 कप साबुत
हरी मिर्च – 2
अदरक का टुकड़ा – 1 इंच
नमक – स्वादानुसार
तेल – सेंकने के लिए
प्याज और धनिया – बारीक कटा हुआ

पेसरट्टू बनाने की विधि

विज्ञापन
  • मूंग दाल को 4 से 6 घंटे भिगोकर रखना जरूरी है. आप रात के समय मूंग की दाल को भिगोने के लिए रख सकते हैं.
  • सुबह दाल का पानी निकालकर उसमें अदरक, हरी मिर्च, जीरा और नमक डाल लें.
  • अब थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को मिक्सर में डालकर पीस लें और डोसे जैसा घोल तैयार कर लें.
  • अब गर्म तवे पर घोल डालकर पतला डोसा फैलाएं और ऊपर से प्याज और हरा धनिया डाल दें.
  • किनारों पर थोड़ा तेल लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें और प्लेट में निकाल लें.

तैयार है आंध्र प्रदेश का नाश्ता पेसरट्टू. इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ या चाय के साथ स्वाद लेकर खाएं.

पेसरट्टू के बचे हुए घोल से क्या बनाएं

विज्ञापन

मूंग दाल के अप्पे – पेसरट्टू के बचे हुए घोल से आप मूंग दाल के अप्पे बना सकते हैं. आपको करना बस इतना है कि अप्पे वाले बर्तन में इस घोल को डालना है और क्रिस्पी करने तक पका लेना है. जब अप्पे पक जाएं तो इसे परोसकर निकाल लें और चटनी के साथ स्वाद लेकर खाएं.

मूंग दाल का ढोकला – पेसरट्टू के घोल में इनो मिलाना है और चिकनाई लगे बर्तन में डालकर स्टीम कर लेना है. इससे आप घर पर ही हेल्दी ढोकला बनाकर खा सकेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola