Periods Problems: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को एक नहीं बल्कि कई तरह की समस्याएं होती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में दर्द रहना और कई बार तो ज्यादा ब्लड लॉस की समस्या भी होने लगती है। वहीं आज कल की महिलाएं घर ही नहीं बल्कि ऑफिस भी बखूबी से संभालती हैं। यहां तक की खेल के में भी अपना नाम कमा रही हैं। मैरी कॉम और सानिया मिर्जा से लेकर साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और स्मृति मंदाना और यहां तक की अंतरिक्ष में भी महिलाएं पीरियड्स को मैसेज कर लेती हैं। ऐसे में आपके मन भी ये सवाल आता होगा कि ये कैसे संभव हो सकता है? आइए जानते हैं कि जब आप बाहर जाएं तो अपने अचानक होने वाले पीरियड्स को कैसे मैनेज कर सकती हैं?
ऑफिस
सबसे पहली बात तो ये कि अगर आप अपना काम ऑफिस में रहकर काम करते हैं तो आपने पीरियड्स के डेट को याद रखें और अपने बैग में हमेशा पैड जरूर रखें। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि आपकी डाइट सही रहे। ताकि आप पीरियड्स के दौरान भी आसानी से काम को भी मैनज कर सके।
ये भी पढ़ें- ज्यादा पानी भी हो सकता है किडनी के लिए नुकसानदायक? जानें यूरोलॉजिस्ट की राय
सफर के दौरान
कई बार महिलाओं को सफर के दौरान अचानक से पीरियड होने लगता है। ऐसे में कई महिलाएं घबरा जाती है और यहां तक की उनके कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में आप किसी भी मदद से पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखे कि आज के समय में पीरियड्स के बारे में हर किसी को पता होता है, इसलिए किसी से मदद लेने में ज्यादा न सोचें।
शॉपिंग करते समय
जब भी आप बाहर शॉपिंग करने जाएं तो आपने साथ पैड जरूर ले जाएं। लेकिन अगर आप नहीं ले गए है और आपको अचानक से पीरियड होने लगता है। इसके लिए आपको पब्लिक टॉयलेट और पैड कहीं पर भी मिल सकता है। जिसे आप आसानी से खरीद सकती हैं।
खेल का मैदान
कई गंभीर मामलों में एथलीट को पीरियड्स होने ही बंद हो जाते हैं। इस स्थिति को एमेनोरिया कहते हैं। इस में दिमाग यूटेरस को गलत सिग्नल दे देता है, जिसके कारण पीरियड्स होते ही नहीं हैं। इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लेकिन अगर आप खिलाड़ी है और आपको रेगुलर पीरियड्स होते हैं को इसके लिए पहले से तैयार रहें और अपने साथ डॉक्टर की सलाह पर दवा जरूर साथ रखें। ताकि इससे आपका खेल प्रभावित न हो।
बाहर घूमते समय
अगर आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो वहां पर सबसे पहले ये जरूर देख लें कि पब्लिक टॉयल है या नहीं। साथ ही अपने साथ पैड जरूर रखें। सबसे जरूरी बात की आपके पास पानी जरूर हो ताकि कमजोरी लगने पर आप पानी पी सके। साथ ही हाइजीन का ध्यान जरूर रखें।
ये भी पढ़ें- Chronic Kidney Disease से कैसे करें बचाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
3 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
6 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
10 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines