---विज्ञापन---

Periods को इन 5 जगहों पर कैसे मैनेज करती हैं महिलाएं?  

Periods: पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याएं आम है। लेकिन कई बार अचानक पीरियड्स महिलाओं के लिए अन्य कई समस्याएं भी पैदा कर देती हैं। कई बार महिलाएं भीड़ में खड़े होती हैं और आपको अचानक पीरियड्स हो जाता है। ऐसे में इसे कैसे मैनेज किया जा सकता है आइए जानते हैं...

---खबर नीचे जारी है---

Periods Problems: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को एक नहीं बल्कि कई तरह की समस्याएं होती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में दर्द रहना और कई बार तो  ज्यादा ब्लड लॉस की समस्या भी होने लगती है। वहीं आज कल की महिलाएं घर ही नहीं बल्कि ऑफिस भी बखूबी से संभालती हैं। यहां तक की खेल के में भी अपना नाम कमा रही हैं। मैरी कॉम और सानिया मिर्जा से लेकर साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और स्मृति मंदाना और यहां तक की अंतरिक्ष में भी महिलाएं  पीरियड्स को मैसेज कर लेती हैं। ऐसे में आपके मन भी ये सवाल आता होगा कि ये कैसे संभव हो सकता है? आइए जानते हैं कि जब आप बाहर जाएं तो अपने अचानक होने वाले पीरियड्स को कैसे मैनेज कर सकती हैं?

ऑफिस

सबसे पहली बात तो ये कि अगर आप अपना काम ऑफिस में रहकर काम करते हैं तो आपने पीरियड्स  के डेट को याद रखें और अपने बैग में हमेशा पैड जरूर रखें। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि आपकी डाइट सही रहे। ताकि आप पीरियड्स के दौरान भी आसानी से काम को भी मैनज कर सके।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- ज्यादा पानी भी हो सकता है किडनी के लिए नुकसानदायक? जानें यूरोलॉजिस्ट की राय

---खबर नीचे जारी है---

सफर के दौरान

कई बार महिलाओं को सफर के दौरान अचानक से पीरियड होने लगता है। ऐसे में कई महिलाएं घबरा जाती है और यहां तक की उनके कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में आप किसी भी मदद से पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखे कि आज के समय में  पीरियड्स के बारे में हर किसी को पता होता है, इसलिए किसी से मदद लेने में ज्यादा न सोचें।

शॉपिंग करते समय

जब भी आप बाहर शॉपिंग करने जाएं तो आपने साथ पैड जरूर ले जाएं। लेकिन अगर आप नहीं ले गए है और आपको अचानक से पीरियड होने लगता है। इसके लिए आपको पब्लिक टॉयलेट और पैड कहीं पर भी मिल सकता है। जिसे आप आसानी से खरीद सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

खेल का मैदान

कई गंभीर मामलों में एथलीट को पीरियड्स होने ही बंद हो जाते हैं। इस स्थिति को एमेनोरिया कहते हैं। इस में दिमाग यूटेरस को गलत सिग्नल दे देता है, जिसके कारण पीरियड्स होते ही नहीं हैं। इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लेकिन अगर आप खिलाड़ी है और आपको रेगुलर पीरियड्स होते हैं को इसके लिए पहले से तैयार रहें और अपने साथ डॉक्टर की सलाह पर दवा जरूर साथ रखें। ताकि इससे आपका खेल प्रभावित न हो।

बाहर घूमते समय

अगर आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो वहां पर सबसे पहले ये जरूर देख लें कि पब्लिक टॉयल है या नहीं। साथ ही अपने साथ पैड जरूर रखें। सबसे जरूरी बात की आपके पास पानी जरूर हो ताकि कमजोरी लगने पर आप पानी पी सके। साथ ही हाइजीन का ध्यान जरूर रखें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Chronic Kidney Disease से कैसे करें बचाव? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 19, 2025 10:58 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola