Perfume Side Effects: मौसम कोई भी हो, इंसान हर समय महकना चाहता है। महकने के लिए लोग परफ्यूम लगाते हैं। परफ्यूम ऐसी चीज है जो शायद आपकी त्वचा को प्रभावित कर सकती है। जी हां, एक ताजा रिसर्च में पाया गया कि जो लोग परफ्यूम लगाते हैं, उनकी उस जगह की त्वचा काली पड़ने लगती है। जानिए पूरा मामला क्या है?
गर्दन की त्वचा पड़ रही है काली
रिसर्च के अनुसार, यह पाया गया कि जो लोग गर्दन पर परफ्यूम लगाते हैं, उनकी वहां की त्वचा का रंग काला पड़ने लगता है। क्योंकि परफ्यूम को स्प्रे करने का एक तरीका है कि ज्यादा समय तक खुशबू के लिए उसे डायरेक्ट स्किन पर लगाया जाता है। मगर अब इस बात का खुलासा हुआ है कि ऐसा करने से वहां की स्किन काली यानी हाइपरपिगमेंटेशन का शिकार हो रही है।
क्यों हो रहा है ऐसा?
स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार परफ्यूम बनाने के लिए कुछ ऐसी चीजें, जैसे- बर्गमोट ऑयल, नींबू-ग्रेपफ्रूट का तेल तथा बर्गकैप्टिन और फ्यूरोकौमिन नामक तत्वों का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा एक फोटोसेंसिटाइजर नामक एजेंट होता है, जिसके चलते स्किन पर सीधे परफ्यूम लगाने से त्वचा काली पड़ जाती है।
ये भी पढ़ें- हर दिन 10,000 Steps चलने से क्या होगा? जानें सही समय और तरीका
सूरज की किरणें डाल रही हैं प्रभाव
जब भी हम परफ्यूम स्प्रे करके सूरज की रौशनी में जाते हैं, तो स्किन पर इरिटेशन, जलन, खुजली के साथ त्वचा भी काली पड़ जाती है। इसे हाइपरपिगमेंटेशन कहते हैं। कई बार इससे स्किन पर ऐसा प्रभाव पड़ता है कि वहां दाग, घाव या फिर लाल चकत्ते भी बन जाते हैं।
perfume side effects on skin
कैसे करें बचाव?
परफ्यूम से होने वाली समस्याओं के लिए इसे सही से स्प्रे करने का तरीका सीखने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनसे आप इन दिक्कतों से बच सकते हैं।
- परफ्यूम को स्किन पर लगाने के बजाय कपड़ों पर स्प्रे करें।
- अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह पर परफ्यूम चुनें।
- अच्छी क्वालिटी का परफ्यूम खरीदें।
- हर बार परफ्यूम खरीदते समय उसकी एक्सपायरी और अन्य सभी जरूरी चीजों को जांच लें।
ये भी पढ़ें- भैंस का दूध पियोगे तो मोटी हो जाएगी बुद्धि, क्या सच में इतना खराब है भैंस का दूध?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
12 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
13 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
15 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
17 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines