Pencil Cactus Benefits: दिन ढलते ही घरों में मच्छर आने शुरू हो जाते हैं। लोग मच्छरों को घर से भगाने के लिए तमाम उपायों को अपनाते हैं लेकिन फिर भी वह इधर-उधर घूमते रहते हैं। घर से मच्छरों को भगाने के लिए लोग अलग-अलग तरह की कॉइल, मॉस्किटो स्प्रे और केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है, क्योंकि इनमें तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है।
ऐसे में घर में एक पौधा लगा के आप मच्छरों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जब आप अपने घर में लगाएंगे तो एक भी मच्छर आपके पास नहीं आएगा। इसी के साथ सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है।
मच्छरों को भगाने के लिए कौन सा प्लांट लगाएं?
घर से मच्छरों को भगाने के लिए आप अपने घर में पेंसिल कैक्टस का पौधा लगा सकते हैं। दरअसल, पेंसिल कैक्टस में से गंध निकलती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। इसके अलावा जब आप इसकी सुखी पत्तियों को जलाएंगे तो इसके धुएं में से निकलने वाली गंध से भी मच्छर भाग जाएंगे। हालांकि आप इसके पत्ते घर में भी जला सकते हैं क्योंकि इसके पत्तों में से निकलने वाला धुआं शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता है।
बता दें कि ये प्लांट मार्केट में आसानी से मिल जाता है। जिसे आप अपने घर के बगीचे में या फिर किसी भी गमले में लगा सकते हैं। इसके अलावा ये प्लांट सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं होता है बल्कि इसमें औषधीय गुणों की भरपूर मात्रा होती है। इसी वजह से गठिया, जॉइंट पेन और पैरों के दर्द में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। News24 की ओर से इस जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 hr agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 hr agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
2 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
2 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
4 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
18 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
20 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines